परिवहन निगम में मोटर मैकेनिक, इलैक्ट्रिशयन और अन्य श्रेणियों के भरे जाएँगे 265 पद

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:3 Minute, 18 Second

THE NEWS WARRIOR
30 /06 /2022

महिला यात्रियों को बस किराए में 50 प्रतिशत की रियायत की शुरूआत

परिवहन निगम को 30 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध करवाने का मामला वित्त विभाग के समक्ष लाया जाएगा

कांगड़ा:-

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज कांगड़ा जिला के धर्मशाला में राज्य स्तरीय ‘नारी को नमन’ समारोह की अध्यक्षता करते हुए हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में महिला यात्रियों को बस किराए में 50 प्रतिशत की रियायत की शुरूआत की। उन्होंने हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में मौजूदा न्यूनतम किराया 7 रुपये से घटा कर 5 रुपये करने और हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम की राइड विद प्राइड टैक्सियों में महिला चालकों के 25 पद भरने की घोषणा की। उन्होंने हिमाचल पथ परिवहन निगम में मोटर मैकेनिक, इलैक्ट्रिशयन और अन्य श्रेणियों के 265 पद भरने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम को 30 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि उपलब्ध करवाने का मामला वित्त विभाग के समक्ष लाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन प्रदेशवासियों के लिए ऐतिहासिक है, क्योंकि प्रदेश सरकार ने हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में महिला यात्रियों को 50 प्रतिशत रियायत प्रदान करने वाले ‘नारी को नमन’ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को बस किराए में दी जाने वाली यह छूट राजनीतिक कदम नहीं है, बल्कि महिला सशक्तिकरण की ओर हमारे संकल्प की दिशा में की गई सकारात्मक पहल है।

 

जय राम ठाकुर ने कहा कि यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सहायक सिद्ध होगी और प्रदेश में महिलाओं की प्रगति को और गति प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि एक अनुमान के अनुसार हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में प्रतिदिन 1.25 लाख महिलाएं यात्रा करती हैं और इस योजना के अन्तर्गत प्रदेश सरकार लगभग 60 करोड़ रुपये वार्षिक व्यय करेगी। उन्होंने कहा कि यह योजना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान को भी गति प्रदान करेगी, क्योंकि प्रतिदिन बसों में यात्रा करने वाली विद्यालय और महाविद्यालय की छात्राएं इससे लाभान्वित होंगी

 

 

 

यह भी पढ़े :-

मल्टी टास्क वर्कर भर्ती के लिए एमए, बीए, बीएससी पास युवाओ ने किया आवेदन

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नारी को नमन: आज से महिलाओ का बस किराया हुआ आधा, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

Spread the love THE NEWS WARRIOR 30 /06 /2022  नारी को नमन कार्यक्रम के अन्तर्गत महिला यात्रियों को बस किराए में 50 प्रतिशत की  शुरूआत की  धर्मशाला:- मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाएं हमारी कुल आबादी का 50 प्रतिशत है और महिलाओं के समग्र विकास और उनकी सक्रिय भागीदारी के बिना […]

You May Like