THE NEWS WARRIOR
16/05/2022
अब तक इस मामले में 24 आरोपी गिरफ्तार
चारों आरोपियों ने किया गुनाह कबूल
नालागढ़:-
हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में रोजाना नए- खुलासे होते जा रहे हैं। सोमवार सुबह पुलिस ने इस मामले में चार अन्य आरोपियों को नालागढ़ से गिरफ्तार किया। सोमवार को चारों आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस चारों को रिमांड पर लेकर पता लगाने की कोशिश करेगी कि पेपर लीक मामले में संलिप्त दलाल और अन्य अभ्यर्थी कौन हैं। अब तक इस मामले में कुल 24 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
गिरफ्तारी से पहले आरोपियों से पूछे गए कुछ सवाल
गिरफ्तारी से पहले आरोपियों से कुछ सवाल जवाब किए गए। पूछा गया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कहां के निवासी हैं तो चारों सही उत्तर नहीं दे पाए। चारों को यह भी नहीं पता था कि मशहूर मिंजर मेला कहां लगता है? कांस्टेबल परीक्षा में इनके अंक 68 से 73 के बीच बताए जा रहे हैं। पुलिस ने सख्ती की तो चारों ने गुनाह कबूल कर लिया।
यह भी पढ़े:-
अब पांचवीं से सातवीं कक्षा के विद्यार्थीयों को भी मिलेगी कोचिंग छात्रवृत्ति
हरियाणा में रटाया गया था पेपर
जानकारी के अनुसार पेपर लीक करने वाले दलाल इन्हें भी परीक्षा से एक दिन पहले अपने साथ हरियाणा ले गए थे, जहां पर इन्हें पेपर रटाया गया और वापस नालागढ़ छोड़ा गया। इन चारों आरोपियों ने भी दलालों को नकद पैसे दिए हैं।
कांगड़ा में दर्ज हुई एफआईआर
आपको बता दें कि कांगड़ा पुलिस ने सबसे पहले दो लोगों को गिरफ्तार करके एफआईआर दर्ज थी । इसके बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने खुद मीडिया के सामने आकर पुलिस कांस्टेबल परीक्षा रद्द करने का एलान किया और मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की।