कैच द रेन’ अभियान के अंतर्गत जिला में निर्मित होंगे 75 अमृत सरोवर-पंकज राय

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:5 Minute, 4 Second

THE  NEWS WARRIOR
10 /05 /2022

अधिकारी जल संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं

‘कैच द रेन’ अभियान का मुख्य उद्देश्य वर्षा जल का अधिकतम संग्रहण करना और अपशिष्ट जल प्रबंधन के बारे में जागरूकता पैदा करना

भू टैगिंग के साथ-साथ जिला स्तरीय वैज्ञानिक जल संरक्षण योजना की जा रही विकसित 

अभियान के दौरान 360 हेक्टेयर क्षेत्र में हरड, बेहडा तथा आंबला के पौधौ का किया जाएगा रोपण 

बिलासपुर:-

10 मई – जल शक्ति विभाग द्वारा चलाये जा रहे ‘कैच द रेन’ अभियान की जिला स्तरीय समिति की समीक्षा बैठक उपायुक्त पंकज राय की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने बताया कि ‘कैच द रेन’ अभियान का मुख्य उद्देश्य वर्षा जल का अधिकतम संग्रहण करना तथा पुनः चक्र और ग्रे वाटर के पुनः उपयोग और अपशिष्ट जल प्रबंधन के बारे में जागरूकता पैदा करना है। अभियान के दौरान सभी मौजूदा पारंपरिक जल संचयन संरचनाओं की गणना तथा भू टैगिंग के साथ-साथ जिला स्तरीय वैज्ञानिक जल संरक्षण योजना विकसित की जा रही है।

जिला में 75 अमृत सरोवर का किया जा रहा निर्माण 

उपायुक्त ने बताया कि अभियान के दौरान जिला में 75 अमृत सरोवर का निर्माण किया जा रहा है जिनका शुभारम्भ कर दिया गया है और 15 अगस्त 2022 तक निर्माण पूर्ण कर लिया जाएगा। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों मे दूषित पानी के प्रबंधन, पारम्परिक जल स्रोतों के नवीनीकरण तथा शहरी क्षेत्रों में दूषित पानी के प्रबंधन, बोर और कुओं को रिचार्ज कर पुनः उपयोगी बनाने जैसी विभिन्न प्रकार की जल संचयन संरचनाओं के लक्ष्य निर्धारित किए गए।

आपने जो मांगा आपको दिया अब जवाली से भाजपा का विधायक चाहिए- मुख्‍यमंत्री

यह भी पढ़े :-

360 हेक्टेयर क्षेत्र में किया जाएगा  पौधा रोपण 

उन्होने सभी खण्ड विकास अधिकारियों को पंचायतों में नए निर्मित किये जा रहे विभिन्न भवनों में छत जल संग्रहण संरचना का निर्माण करने के निर्देश दिये।
उन्होने बताया कि जिला में कैच दी रेन अभियान के तहत 826 प्राकृतिक जल स्रोतों की पहचान कर उनकी जियो टैगिंग की जा रही है
उन्होने बताया कि कैच दी रेन अभियान के दौरान 360 हेक्टेयर क्षेत्र में हरड, बेहडा तथा आंबला के पौधौ का रोपण भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत सभी कार्य स्वच्छ भारत मिशन तथा मनरेगा के तहत किये जायेगें तथा कार्यो को पूर्ण करने का लक्ष्य 30 नवंबर 2022 निर्धारित किया गया है।

घरों में वर्षा जल संग्रहण के करें प्रयास 

उन्होंने जल शक्ति विभाग तथा खण्ड विकास अधिकारियों को इस अभियान को गति देने तथा जल संरक्षण के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होने लोगों से अपील की कि वे अपने घरों में वर्षा जल संग्रहण के प्रयास करें।

विभिन्न विभागों के अधिकारी भी रहे उपस्थित

बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त तोरूल रवीश, जल शक्ति विभाग अधीक्षण अभियंता विजय कुमार, अधीशाषी अभियंता डिजाईन सतीश शर्मा, सहायक अभियंता जल शक्ति घुमारवीं यशपाल शर्मा, सहायक अभियंता जल शक्ति घुमारवी मस्त राम चौहान, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद उवर्शी वालिया, परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण राजिन्द्र गौतम, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

यह भी पढ़े:-

खालिस्तानी समर्थक कर रहे हैं प्रदेश का माहौल खराब

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे राष्ट्रीय अभ्यास वर्ग का शुभारंभ

Spread the love THE NEWS WARRIOR 10/05/2022 13 से 15 मई तक भाजयुमो का राष्ट्रीय अभ्यास वर्ग होगा आयोजित देश के सभी राज्यों के भाजयुमो पदाधिकारी लेंगे भाग धर्मशाला:- धर्मशाला में 13 से 15 मई तक भाजयुमो का राष्ट्रीय अभ्यास वर्ग आयोजित होगा, जिसका शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा […]

You May Like