The news warrior
8 मई 2023
कांगड़ा : हिमाचल में देह व्यापार का धंधा काफी फलने फूलने लगा है। बद्दी और मनाली के बाद अब हिमाचल के कांगड़ा जिला में सेक्स रैकेट का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में एक हरियाणा निवासी को गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में अभी और सताएगा मौसम, 12 मई से बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी
गुप्त सूचना पर दी दबिश
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को भदरोया में एक निजी होटल में देह व्यापार के धंधे की गुप्त सूचना मिली थी। यह होटल पुलिस थाना डमटाल के अंतर्गत आता है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इस देह व्यापार का पर्दाफाश करने के लिए एक जाल बिछाया। जिसके चलते नूरपुर पुलिस ने इस होटल में दबिश दी। पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और वहीं एक युवती को रेस्क्यू किया गया है ।
यह भी पढ़ें : चम्बा पुलिस ने लाखों की ठगी करने वाले दो आरोपी पश्चिम बंगाल से दबोचे
पुलिस को देख कर होटल में मचा हड़कंप
बताया जा रहा है कि पुलिस को देख कर होटल आरडी में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से हरियाणा के एक युवक को गिरफ्तार किया है। वहीं एक लड़की को भी होटल से रेस्क्यू किया है। आरोपी व्यक्ति की पहचान अरुण कुमार पुत्र धर्म सिंह निवासी गांव व डाकघर सनोली खुर्द तहसील वापोली जिला पानीपत हरियाणा के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें : ऊना में करंट लगने से युवक की मौत, पांच के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
आगामी जांच शुरू
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस मामले में और कौन कौन शामिल है।