ऊना जिले से बिलासपुर के कोठीपुरा बारात लेकर आ रही एक बस पनौल के पास दुर्घटनाग्रस्त, 39 बाराती जख्मी, एक की हालत गंभीर

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 42 Second
THE NEWS WARRIOR
24/06/2022

अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी बस, हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार

बिलासपुर :-

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से बिलासपुर के कोठीपुरा बारात लेकर आ रही एक बस पनौल के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घुमारवीं बिलासपुर मार्ग पर भगेड़ क्षेत्र से करीब पांच किलोमीटर दूरी पर स्थित पनौल में यह बस सुबह छह बजे अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस में सवार करीब 39 बराती जख्मी हो गए। बस में पुरुषों के साथ महिलाएं भी सवार थीं।

जानकारी के अनुसार यह बरात जिला ऊना के अम्ब स्थित गांव दुसाड़ा से आई थी। बस में सवार 15 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। इनमें से चार लोगों को निजी वाहन के माध्यम से घुमारवीं अस्पताल पहुंचाया गया है, जबकि कुछ लोगों को एंबुलेंस की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर पहुंचाया गया है। कुल 15 लोगों में से एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। उक्त महिला के सिर पर चोट आई है। वहीं, बस का चालक हादसे के बाद से फरार है।

यह भी पढ़े:-

शिंदे का गुवाहाटी में 42 शिवसेना और 7 निर्दलीय विधायकों के साथ शक्ति प्रदर्शन

मौके पर पहुंची पुलिस 

घुमारवीं पुलिस को जानकारी मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने बताया बस मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है आगामी कार्रवाई की जा रही है।

खुशी के मौके पर मची चीख-पुकार

खुशी के मौके पर चीख-पुकार मच गई। दुल्हन पक्ष के लोग बात आने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन इस बीच दुखद सूचना उनके पास पहुंच गई। हालांकि, दूल्हे को दुल्हन के घर पहुंचा दिया गया। शादी की तय रस्म व रिवाज शुरू हो गए।

 

 

यह भी पढ़े:-

NDA की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज भरेंगी नामांकन, पीएम मोदी भी रहेंगे मौजूद

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मनाली के एक होटल में हुई गोलीबारी में दो की मौत, एक घायल

Spread the love THE NEWS WARRIOR 24/06/2022 महिला को अपने प्रेमी के साथ होटल में आपतिजनक हालत में देख पति ने पहले प्रेमी और बाद में खुद को मारी गोली मनाली:- हिमाचल प्रदेश के मनाली में शूटआउट का एक मामला सामने आया है। शूटआउट में दो लोगों की मौत हो […]

You May Like