पंजाब में जीत के बाद अब आप पार्टी ने हिमाचल विधान सभा चुनावों के लिए कसी कमर

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:5 Minute, 41 Second
THE NEWS WARRIOPR
12/03/2022

आम आदमी पार्टी ने किया हिमाचल की ओर अपना रुख

हिमाचल के विधानसभा चुनावों के लिए आम पार्टी ने कसी कमर

पंजाब से सटे राज्यों पर पार्टी का होगा अधिक फोकस 

पंफलेट बांटकर लोगों के समक्ष पार्टी का रखा जा रहा है एजेंडा

घुमारवीं :-
पंजाब में आम आदमी पार्टी को जीत मिलने के बाद अब पार्टी हिमाचल की ओर अपना रुख कर रही हैं । इसी के तहत आम आदमी पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में सदस्यता अभियान शुरू कर दिया है। पार्टी द्वारा पंफलेट बांटकर लोगों के समक्ष पार्टी का एजेंडा रखा जा रहा है। पंफलेट में  जहाँ बिजली और पानी को मुफ्त देने की बात कही जा रही है,  वहीं गरीबों के लिए कॉलोनियां, लोगों को भरपेट भोजन, राशन सस्ता आदि के वादे भी किए जा रहे हैं। पार्टी द्वारा हर घर में व्यक्ति को रोजगार देने का भी आश्वासन दिया जा रहा है।
हिमाचल में विधानसभा चुनावों के लिए आम पार्टी ने कसी कमर 
गोरतलब हैं की हिमाचल में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं, जिसके लिए आम आदमी पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान की कवायत शुरू कर दी गई  हैं। हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी ने तीसरे विक्लप के रूप में दस्तक दी है। जिसके तहत ही पार्टी ने हिमाचल में सदस्यता अभियान चलाया गया है।
हिमाचल में आम आदमी पार्टी की सियासी हलचल तेज 
पंजाब में आम आदमी पार्टी  को बहुमत मिलने से हिमाचल में भी सियासी हलचल तेज हो गई है। हिमाचल में पार्टी ने चुनावी बिसात बिछाने की तैयारी कर ली है। इसके लिए प्रदेश भर में जनसंपर्क अभियान शुरू किए गए हैं। पंजाब में चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित अन्य पार्टी के नेताओ ने भी हिमाचल का रुख कर लिया हैं। हिमाचल प्रदेश में  विधानसभा के चुनाव होने जा रहे हैं, जिसके लिए पार्टी ने अपनी कमर कस ली हैं ।

पंजाब में जीत के बाद आम आदमी पार्टी का हिमाचल की और रुख 

आम आदमी पार्टी के उपाध्यक्ष और पूर्व डी.जी.पी. आई.डी. भंडारी ने बताया कि प्रदेश की जनता भाजपा और कांग्रेस से तंग आ चुकी है, दोनों ही पार्टियों  भ्रष्टाचार में डूबी हैं। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली और पंजाब में दोनों पार्टियों का सफाया कर दिया  है और अब पार्टी के वरिष्ठ नेता हिमाचल की ओर रुख कर रहे हैं।

पंजाब से सटे राज्यों पर पार्टी का अधिक फोकस 

राज्य के अधिकांश जिले पंजाब से सटे हैं। इनमें जिला ऊना सहित चंबा, सोलन, सिरमौर और बिलासपुर शामिल हैं। इन जिलों की सीमा पंजाब से लगती है। इनसे लोगों का अकसर पंजाब में आना-जाना लगा रहता है। प्रदेश के अन्य जिलों की अपेक्षा इनकी जनसंख्या सबसे ज्यादा है। ऐसे में आम आम आदमी पार्टी इन जिलों में अधिक फोकस कर सकती है। पूर्व में हुए चनावों में मंडी में करीब लगभग 14 हजार लोगों ने नोटा का बटन दबाया है। प्रदेश में दो लाख कर्मचारी और डेढ़ लाख के करीब पेंशनर है जिनसे आम आदमी पार्टी संपर्क बनाए हुए है।

लोगों को मिला है तीसरा विकल्प 

मनाली विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष प्रेम चन्द ने कहा कि जनता की आवाज आम आदमी पार्टी की हवा दिल्ली से पंजाब होते हुए हिमाचल तक पहुंच रही है।  प्रेम ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को आम आदमी पार्टी के रूप में लोगों को तीसरा विकल्प मिला है और आप भाजपा और कांग्रेस की अदला-बदली का खेल खत्म कर देगी। आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रदेश में सरकार बनाने की तैयारी में जुट गई है।  बूथ स्तर पर काम किया जा रहा है।  उन्होंने कहा कि पार्टी ने मनाली विधानसभा की कार्यकारिणी का गठन करने के बाद क्षेत्र में 14 उप-समितियों का गठन कर लिया गया है।  आप प्रदेश में सरकार बनाते ही भ्रष्टाचार को प्राथमिकता में खत्म करेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली की तर्ज पर हिमाचल को दिल्ली मॉडल बनाएंगे।

 

 

ये  भी पढ़े ………………………………….

एनआईटी हमीरपुर में एमबीए में प्रवेश लेने के लिए अभ्यार्थी कर सकते है ऑनलाइन आवेदन

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जनगणना: सरकार ने जनगणना नियमों में बदलाव की अधिसूचना की जारी

Spread the love THE NEWS WARRIOR 12/03/2022 जनगणना के लिए नागरिकों को ऑनलाइन प्रविष्टियां करने की भी सुविधा कागजी काम के लिए टीमें पहुंचेंगी घर-घर भी कोविड-19 महामारी के कारण जनगणना को कर दिया गया था स्थगित नई दिल्ली:- जनगणना 2021 के तहत देश के नागरिकों को ऑनलाइन प्रविष्टियां करने […]

You May Like