पहाड़ो में आम आदमी पार्टी का चुनावी शंखनाद, पंजाब के बाद अब हिमाचल की बारी

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:3 Minute, 15 Second

THE NEWS WARRIOR
06/04/20 22

20 दिन में पंजाब में हुआ भ्रष्टाचार खत्म, अब हिमाचल की बारी- अरविंद केजरीवाल

भगवान ने राजनीतिक गंदगी साफ करने के लिए भेजा है झाड़ू- पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

भाजपा और कोंग्रेस दे रही हैं परिवारवाद को बढ़ावा 

मंडी:-

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का हेलिकॉप्टर कांगणीधार में लैंड हुआ। विक्टोरिया ब्रिज से रोड शो शुरू किया गया। अरविंद केजरीवाल ने सीएम जयराम ठाकुर के गृह जिला मंडी से चुनावी शंखनाद किया।

राजनीति नहीं आता है काम करना 

समर्थकों की भारी भीड़ को संबोधित करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज आपने दिल खुश कर दिया। चारों और झंडे ही झंडे। हम आम आदमी हैं। हमें राजनीति नहीं काम करना आता है। देशभक्ति आती है। दिल्ली से भ्रष्टाचार खत्म किया। 20 दिन में पंजाब में भ्रष्टाचार खत्म हो गया। यकीन नहीं होता तो वहां अपने रिश्तेरदारों से पूछो। कोई रिश्वत नहीं मांगता। जो पैसा खाएगा, सीधा जेल जाएगा। अब हिमाचल में भ्रष्टाचार खत्म होगा। दिल्ली में सरकारी स्कूल शानदार कर दिए। सरकारी स्कूलिंग को ठीक कर दिया। अब हिमाचल की चाबी आपके हाथ में है। केजरीवाल ने पांच मिनट में संबोधन खत्म कर दिया।

दोनों पार्टियां दे रही हैं परिवारवाद को बढ़ावा 

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पांच साल के बाद अपने आप बारी आ जाती है। अब भगवान ने राजनीतिक गंदगी साफ करने के लिए झाड़ू भेजा है। बुनयादी सुविधाओं को वोट दें। जब से पंजाब के नतीजे आये हैं तो भाजपा-कांग्रेस बोल्ड हैं तीसरा विकल्प नहीं आ सकते। 20 दिन हुए पंजाब में हमारी सरकार बने हुए, काम करने की नीयत होनी चाहिए, इनकी नीयत नहीं है। दोनों पार्टियां परिवारवाद को बढ़ावा दे रही हैं। जिसने चन्नी को हराया वह मोबाइल रिपेयर की दुकान करता है। सिद्धु, मजीठिया को आम लोगों ने हराया। अब आम लोगों का ही समय है।

 

 

 

 

यह भी पढ़िए………………………………….

घुमारवीं ग्रीष्मोत्सव: बेबी शो का किया जा रहा हैं आयोजन, 7अप्रैल को होगा पंजीकरण

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

42वां भाजपा स्थापना दिवस: भाजपा सिर्फ पार्टी नहीं कार्यकर्ताओं का परिवार-मंत्री राजेंद्र गर्ग

Spread the love THE NEWS WARRIOR 06/04/2022 घुमारवीं भाजपा द्वारा धूमधाम से मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहें उपस्थित भाजपा सिर्फ पार्टी नहीं कार्यकर्ताओं का परिवार-मंत्री राजेंद्र गर्ग 200 लोगों ने भाजपा का दामन थामा घुमारवीं:- घुमारवीं भाजपा द्वारा भाजपा का […]

You May Like