BJP के बाद आज AAP का कांगड़ा में शक्ति प्रदर्शन, एक माह में ही केजरीवाल का हिमाचल में दूसरा दौरा

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:4 Minute, 53 Second
THE NEWS WARRIOR
23/04/2022

केजरीवाल का एक माह में हिमाचल प्रदेश में यह दूसरा दौर

पार्टी का प्रदेश में साढ़े पांच लाख कार्यकर्ता का लक्ष्‍य

आम आदमी पार्टी का आकलन, पंजाब की तरह हिमाचल में भी करेंगे उल्‍टफेर

धर्मशाला:-

Arvind Kejriwal In Himachal Pradesh:-

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज शनिवार को शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के चंबी मैदान में जनसभा के बहाने प्रदेश की राजनीति में अहम स्थान रखने वाले कांगड़ा जिले को साधने की कोशिश करेंगे। शुक्रवार को भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के बाद आज केजरीवाल कांगड़ा में शक्ति प्रदर्शन करेंगे। अरविंद केजरीवाल सुबह 11 बजे गगल स्थित कांगड़ा हवाई अड्डा पहुंचेंगे। वहां से चंबी मैदान के लिए रवाना होंगे।

एक माह में केजरीवाल का हिमाचल प्रदेश में यह दूसरा दौरा

एक माह में केजरीवाल का हिमाचल प्रदेश में यह दूसरा दौरा है। इससे पहले छह अप्रैल को उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिले मंडी में रोड शो किया था। आप के प्रदेश चुनाव प्रभारी सत्येंद्र जैन ने शुक्रवार को धर्मशाला में कहा कि कांग्रेस व भाजपा के राष्ट्रीय स्तर के नेता हिमाचल में डटे हैं, लेकिन प्रदेश की जनता लगातार आप में भरोसा जता रही है। हमारी नीतियों से प्रभावित होकर आम आदमी भी आप का दामन थाम रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि शनिवार को केजरीवाल की जनसभा में भाजपा के रोड शो से कई गुना ज्यादा भीड़ होगी।

पार्टी का प्रदेश में साढ़े पांच लाख कार्यकर्ता का लक्ष्‍य

हिमाचल प्रदेश में भाजपा के 14 लाख सदस्‍य हैं। आम आदमी पार्टी प्रदेश में पांच लाख कार्यकर्ता जोड़ने का लक्ष्‍य लेकर चल रही है। इस समय आम आदमी पार्टी के सदस्‍यों की संख्‍या साढ़े तीन लाख होने का दावा किया जा रहा है।

आप की प्रदेश कार्यकारिणी होगी गठित

अभी कुछ दिन पहले आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सहित कई नेता भाजपा में शामिल हो गए थे। उसके बाद से आप ने प्रदेश कार्यकारिणी ही भंग कर दी थी। अब 23 अप्रैल के बाद कभी भी नई कार्यकारिणी की घोषणा की जा सकती है।

आम आदमी पार्टी का आकलन, पंजाब की तरह हिमाचल में भी करेंगे उल्‍टफेर

आम आदमी पार्टी का आकलन है कि पंजाब में जिस तरह उसने कांग्रेस का सूपड़ा साफ किया है, उसे हिमाचल में भी दोहराया जा सकता है। कांग्रेस की दिशाहीनता को देखते हुए पार्टी के इस आकलन को गलत भी नहीं कहा जा सकता है। यही कारण है कि आम आदमी पार्टी समय से पहले ही हिमाचल प्रदेश में सक्रिय हो गई है। प्रदेश में इस साल के अंत में नवंबर या दिसंबर महीने में चुनाव प्रस्‍तावित हैं।

कांग्रेस नेता समेत 17 लोग आप में शामिल

जिला कांगड़ा कांग्रेस के उपाध्यक्ष राज कुमार समेत 17 लोगों ने शुक्रवार को सत्येंद्र जैन की उपस्थिति में आप का दामन थामा। इनमें दौलतपुर पंचायत के पूर्व प्रधान समेत कई सेवानिवृत्त कर्मचारी, युवा एवं महिलाएं भी शामिल थी। जिला कांगड़ा से एक जिला परिषद सदस्य मनीषा ठाकुर भी आप में शामिल हुई हैं। माना जा रहा है कि जनसभा के दौरान केजरीवाल अगले विधानसभा चुनाव में पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री के चेहरे की घोषणा कर सकते हैं।

 

 

 

 

यह भी पढ़े………………

भाजपा पूरी तरह चुनावी मोड में, मई में अमित शाह और जून में हिमाचल आएंगे पीएम नरेंद्र मोदी

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ऊना: पोल्‍ट्री फार्म में भड़की आग में जिंदा जले 5300 मुर्गे

Spread the love THE NEWS WARRIOR 23 /04 /2022 ईसपुर गांव में शनिवार सुबह एक पोल्ट्री फार्म में अचानक लग गई आग  5300 मुर्गे पोल्‍ट्री फार्म में भड़की आग में जले जिंदा दमकल विभाग की दो गाड़ि‍यों ने आग पर कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू  करीब 12 लाख रुपये […]

You May Like