हिमाचल: कांग्रेस को एक और झटका, पूर्व सांसद सुरेश चन्देल भाजपा में शामिल

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:1 Minute, 59 Second

THE  NEWS WARRIOR
04 /10 /2022

2019 में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल, देह और आत्मा भाजपा में थी 

बिलासपुर

हिमाचल प्रदेश में  एक बार फिर कांग्रेस को एक और  बड़ा झटका लगा है। हमीरपुर  से पूर्व सांसद सुरेश चन्देल भाजपा में शामिल हो गए हैं।  मंगलवार को वह दोपहर दो बजे के बाद भाजपा में शामिल हुए हैं।  बता दें कि जब वह सांसद बने थे तो भाजपा की तरफ से चुनाव लड़ा था. सुरेश ने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को भेज दिया है।  सुरेश चंदेल आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए हैं. सुरेश चंदेल ने कहा कि वह कांग्रेस की कार्यशैली से खुश नहीं है और कहा कि 2019 में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए, लेकिन देह और आत्मा भाजपा में ही थी।

पूर्व सांसद ने की घर वापसी 

गौरतलब है कि 22 अप्रैल 2019 को  पूर्व सांसद सुरेश चंदेल ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया था. अब फिर से वापस भाजपा में शामिल हुए हैं। मंगलवार को बिलासपुर में  राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के समक्ष और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से मुलाकात की और घर वापसी की।

 

 

 

 

यह भी पढ़े:-

किन्नौर की मीना कुमारी ने घुमारवीं की रेखा शर्मा पर किया शोध

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ऊना: ट्रक ने कालेज जा रही 17 वर्षीय छात्रा को रौंदा, ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज

Spread the love THE NEWS  WARRIOR 04 /10 /2022 गांव के ही युवक से स्‍कूटी पर ली, ली थी लिफ्ट ऊना: ऊना के पुलिस थाना अम्‍ब के तहत घेबट बेहड़ में ट्रक की चपेट में आकर 17 वर्षीय  कालेज छात्रा की मौत हो गई। मृतक छात्रा की पहचान 17 वर्षीय […]

You May Like