भतीजे की हत्या मामले में चाची गिरफ्तार, साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ का आरोप

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 51 Second

THE NEWS WARRIOR
16/05/2022

हत्याकांड में प्रयोग हुआ दराट बरामद

किसी बात को लेकर हुए विवाद के चलते की थी हत्या

घुमारवीं:-

घुमारवीं उपमंडल की ग्राम पंचायत सन्डयार में हुए हत्याकांड के आरोपी की पत्नी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पत्नी पर साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है।  पहले भी आरोपी की पत्नी से पुलिस द्वारा पूछताछ की गई थी।  वहीं, पुलिस ने दोनों आरोपियों के बयान पर हत्या के लिए प्रयोग किए गए दराट को भी अपने कब्जे में ले लिया गया है। रविवार को दोनो आरोपियों को पुलिस घटनास्थल पर लेकर गई और आरोपी के घर के पास खेत से दराट को बरामद किया। उसी जगह आरोपी ने हत्या के समय पहने कपड़ों को भी जलाने का प्रयास किया था।

दराट से काट कर की थी हत्या 

आपको बता दें कि बीते वीरवार को ग्राम पंचायत सन्डयार के गांव स्योथा के जगदीश और अरविंद के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।  जिसके चलते जगदीश ने दराट से अरविंद पर हमला कर दिया था।  बाद में जगदीश ने ही इसकी सूचना पुलिस और पंचायत प्रधान को दी थी।  जब ग्रामीणों ने अरविंद की तलाश की तो वह मृत अवस्था में मिला था।  वहीं, पुलिस ने जगदीश पर हत्या का मामला दर्ज करते हुए उसे पहले ही गिरफ्तार कर लिया था जबकि अब जगदीश की पत्नी को भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़े:-

युवती ने गला काट कर की आत्महत्या

पत्नी भी थी घटना में शामिल

शव के अंतिम संस्कार के समय माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया था।  परिजन और ग्रामीण शव का अंतिम संस्कार आरोपी के घर के आंगन में करने पर अड़ गए थे।  उनका आरोप था कि आरोपी की पत्नी भी इस घटना में शामिल है। वहीं, पुलिस के समझाने और कार्यवाही का आश्वासन मिलने के बाद कहीं जाकर मामला शांत हुआ।  एसएचओ रजनीश ठाकुर ने बताया कि पुलिस हत्या के मामले में सभी साक्ष्यों को जुटा रही है।

यह भी पढ़े:-

मुख्यमंत्री ने किया “हाशिये वाली जगह” पुस्तक का विमोचन

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पुलिस कांस्टेबल पेपर लीक मामले में 4 अन्यआरोपी गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेशी

Spread the love THE NEWS WARRIOR 16/05/2022 अब तक इस मामले में 24 आरोपी गिरफ्तार चारों आरोपियों ने किया गुनाह कबूल नालागढ़:- हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में रोजाना नए- खुलासे होते जा रहे हैं। सोमवार सुबह पुलिस ने इस मामले में चार अन्य आरोपियों को नालागढ़ […]

You May Like