बैसाखी विशेष: बैसाखी खुशहाली और समृद्धि का पर्व, जाने इसकी मान्यता

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:3 Minute, 19 Second

THE NEWS WARRIOR
14/04/2022

बैसाखी  खुशहाली और समृद्धि का पर्व

इस दिन से सौर नव वर्ष की होती है शुरुआत

बैसाखी त्योहार पर अनाज की पूजा करते हैं लोग

बैसाखी:-

बैसाखी के त्योहार को खुशहाली और समृद्धि का पर्व माना जाता है। हर साल ये पर्व अप्रैल के महीने में मनाया जाता है। हिंदी कैलेंडर के अनुसार इस दिन को हमारे सौर नव वर्ष की शुरुआत के रूप में भी जाना जाता है। ये पावन त्योहार भारतीय किसानों का माना जाता है। पंजाब, हरियाणा समेत उत्तर भारत के कुछ स्थानों पर बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन लोग अनाज की पूजा करते हैं और फसल के कटकर घर आ जाने की खुशी में भगवान और प्रकृति को धन्यवाद करते हैं। साथ ही इस खुशी के मौके पर लोग भांगड़ा नृत्य भी करते हैं। बैसाखी के दिन सूर्य मेष राशि में प्रवेश करता है। इसलिए इसे मेष संक्रांति भी कहा जाता है। ऐसे में चलिए आज जानते हैं कि इस साल बैसाखी कब है और इसे क्यों मनाया जाता है।

क्यों मनाते हैं बैसाखी?

मुख्य तौर पर सिख समुदाय के लोग बैसाखी को नए साल के रूप में मनाते हैं। बैसाखी तक रबी की फसलें पक जाती हैं और उनकी कटाई होती है, उसकी खुशी में भी ये त्योहार मनाया जाता है। इस दिन बैसाखी मनाने के पीछे की एक वजह ये भी है कि 13 अप्रैल 1699 को सिख पंथ के 10वें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी, इसके साथ ही इस दिन को मनाना शुरू किया गया था। बैसाखी के दिन से ही पंजाबी नए साल की शुरुआत भी होती है।
कैसे मनाया हैं बैसाखी का उत्सव

बैसाखी के दिन गुरुद्वारों को सजाया जाता है। लोग तड़के सुबह उठकर गुरूद्वारे में जाकर प्रार्थना करते हैं। गुरुद्वारे में गुरु ग्रंथ साहिब जी के स्थान को जल और दूध से शुद्ध किया जाता है। उसके बाद पवित्र किताब को ताज के साथ उसके स्थान पर रखा जाता है।
इसके बाद शाम के समय में घरों के बाहर लकड़ियां जलाई जाती हैं। लोग गोल घेरा बनाकर वहां खड़े होते हैं और एक साथ मिलकर उत्सव मनाते हैं। गिद्दा और भांगड़ा करके अपनी खुशियों का इजहार करते हैं और एक दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं।

 

 

 

 

यह भी पढ़े………………………………

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया प्रधानमंत्री संग्रहालय का उद्घाटन

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कै. विक्रम बत्तरा प्रतिमा व आंबेडकर प्रतिमा का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

Spread the love THE NEWS WARRIOR 14 /04 /2022 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एक दिवसीय पालमपुर दौरे पर मुख्यमंत्री ने परमवीर चक्र विजेता कै. विक्रम बत्तराऔर डा. भीमराव आंबेडकर की  प्रतिमा का किया लाेकार्पण संयुक्त कार्यालय भवन परिसर में जनसभा को करेंगे संबोधित  पालमपुर:- मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एक दिवसीय दौरे पर […]

You May Like