THE NEWS WARRIOR
01/04/2022
मुख्यमंत्री 5 अप्रैल को कैबिनेट के साथ करेगें बैठक
बैठक में आम आदमी पार्टी को लेकर चर्चा और लिए जा सकते हैं निर्णय
छह अप्रैल को है भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस
शिमला:-
हिमाचल प्रदेश मंत्रीमंडल की कैबिनेट बैठक की तारीख सामने आ गई है। फेरबदल के खबरों के बीच संभवतः कुछ मंत्रियों की यह आखिरी कैबिनेट भी हो सकती है।
बैठक में लिए जा सकते हैं अहम् निर्णय
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आगामी 5 अप्रैल को कैबिनेट के साथ बैठक करेगें। पांच अप्रैल को सुबह साढ़े दस बजे सचिवालय में होने वाली इस कैबिनेट बैठक में आम आदमी पार्टी का भी तोड़ निकालने को लेकर चर्चा और निर्णय लिए जा सकते हैं।
आम आदमी पार्टी की रोड शो से पहले मुख्यमंत्री की बैठक
6 अप्रैल को मंडी में आम आदमी पार्टी की रोड शो है। इस कारण से भी यह कैबिनेट काफी अहम हो जाता है। कैबिनेट की इस बैठक में चौंकाने वाले निर्णय लिए जा सकते हैं।
पार्टी के स्थापना दिवस पर पांच हजार कार्यकर्ता जुटाने का लक्ष्य
छह अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस भी है। पार्टी द्वारा इस दिन प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से पांच हजार कार्यकर्ताओ को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों को भरने के साथ साथ नए पद सृजन को लेकर भी निर्णय लिए जा सकते हैं।
यह भी पढ़िए………………………………….