भगवंत मान आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 59 Second
The News Warrior
16/03/2022

पंजाब के 25वें मुख्यमंत्री के तौर पर लंगे शपथ

अरविंद केजरीवाल भी रहेंगे उपस्थित

पूरे पंजाब के लोगों को किया गया है आमंत्रित

पंजाब:-

भगवंत मान आज लेंगे मुख्यमंत्री के पद की शपथ। पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान सिंह के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। आज 12:30 बजे मान सिंह राज्य के 25वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। उन्होंने इस समारोह के लिए पूरे पंजाब के लोगों को आमंत्रित किया है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी रहेंगे उपस्थित

भगवंत मान सिंह के शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, सांसद संजय सिंह, आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रभारी राघव चड्ढा शामिल होंगे। इसके अलावा आम आदमी पार्टी की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू को भी न्यौता भेजा गया है। समारोह में कॉमेडियन कपिल शर्मा, राजू श्रीवास्तव समेत कई फिल्मी हस्तियों के भी पहुंचने की उम्मीद है। बताया जाता है कि मान के शपथ समारोह के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक समेत कई अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री को भी आमंत्रित किया गया है।

हरियाणा और हिमाचल से भी बड़ी संख्या में पहुंचेगे कार्यकर्ता 

इस शपथ ग्रहण समारोह के जरिए आम आदमी पार्टी शक्ति प्रदर्शन कर आसपास के राज्यों में चुनावी माहौल बनाने की तैयारी करेगी। हरियाणा और हिमाचल से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के पहुंचने का दावा किया जा रहा है। समारोह में पूरे पंजाब से दो लाख से अधिक लोगों के आने की उम्मीद है।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़िए …………………………………………………………………

राजधानी करेगी ई-कचरे का निपटारा, दिल्ली में बनने जा रहा है पहला ई-वेस्ट मैनेजमेंट ईको पार्क

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में अन्तर्राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस पर युवा उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के बारे में किया जागरूक

Spread the love THE NEWS WARRIOR 16/03/2022 अन्तर्राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस का आयोजन रेट-वेट तथा डेट का ध्यान रखें उपभोक्ता उपभोक्ता जागरूकता के लिए शिक्षण संस्थानों में उपभोक्ता क्लबों की आवश्यकता घुमारवीं:- स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में अन्तर्राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस पर युवा उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के बारे […]

You May Like