बिलासपुर: 2.940 KG चरस के साथ हरियाणा के 3 युवक गिरफ्तार

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 5 Second

THE  NEWS WARRIOR
29 /08 /2022

पुलिस टीम ने राष्ट्रीय उच्च मार्ग चंडीगढ़-मनाली पर सदर थाना के पास लगाया हुआ था नाका

बिलासपुर:-

बिलासपुर पुलिस की थाना सदर टीम ने रविवार को नाके के दौरान हरियाणा राज्य के कार सवार 3 लोगों से 2 किलो 940 ग्राम चरस पकड़ी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सदर थाना पुलिस टीम ने राष्ट्रीय उच्च मार्ग चंडीगढ़-मनाली पर सदर थाना के पास नाका लगाया हुआ था। इस दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि घागस की तरफ से एक कार आ रही है जिससे बड़ी मात्रा में चरस हो सकती है। कुछ ही समय बाद एक कार घागस की तरफ से आई, जिसे तलाशी के लिए पुलिस टीम ने रोका। पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो कार में से उक्त मात्रा में चरस की खेप बरामद हुई।

पुलिस ने मामला किया दर्ज 

पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान 20 वर्षीय अभिषेक (चालक) पुत्र राजेश कुमार, विनय (19) निवासी हुडा सैक्टर व विनीत (23) पुत्र सुमेर सिंह निवासी गांव ढाणाकला तहसील हांसी जिला हिसार हरियाणा के रूप में हुई है। डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने बताया कि चरस के साथ पकड़े गए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस थाना सदर में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

 

 

 

 

यह भी पढ़े:-

जाने 29 अगस्त को ही क्यों मनाया जाता है खेल दिवस

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पाकिस्तान की टीम120 गेंदें भी नहीं खेल पाई, एक गेंद पहले ही हो गई चित

Spread the love THE  NEWS WARRIOR 29 /08 /2022 हार्दिक पंड्या के 33 रनों की बदौलत पाकिस्तान को 5 विकेट से दी मात भारत: रवींद्र जडेजा के 35 रन और हार्दिक पंड्या के 33 रनों की बदौलत पाकिस्तान को 5 विकेट से दी मात 50 रन पर भारत के2 विकेट […]