गणतंत्र दिवस पर जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह फहराएंगे तिरंगा

0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 12 Second

गणतंत्र दिवस पर जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह फहराएंगे तिरंगा

THE NEWS WARRIOR 

बिलासपुर 24 जनवरी

जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह बिलासपुर में इस बार जल शक्ति, राजस्व, बागवानी व सैनिक कल्याण मंत्री महेन्द्र सिंह मुख्यातिथि होंगे। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त पंकज राय ने बताया कि कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) के मैदान में गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मुख्यातिथि प्रातः 11 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) के प्रांगण में ध्वजारोहण करेंगे। इससे पूर्व जल शक्ति मंत्री शहीद स्मारक पर 40 मीटर ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का भी ध्वजारोहण करेंगे तथा शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।

उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय गणमंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को अंतिम रुप दिया जा रहा है और सभी विभागों को इस कार्यक्रम की सफलता के लिए समन्वय स्थापित कर कार्य करने के निर्देश दिए गए है।

उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की परेड में हिमाचल प्रदेश पुलिस, होमगार्ड की टुकड़ियां शामिल होंगी तथा संक्षिप्त सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सभी विभागाध्यक्षों को कोविड अनुरूप व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रीय मतदाता दिवस  (25 जनवरी) : राष्ट्र के प्रति कर्तव्य की याद दिलाने का दिन         

Spread the loveराष्ट्रीय मतदाता दिवस  (25 जनवरी) : राष्ट्र के प्रति कर्तव्य की याद दिलाने का दिन                THE NEWS WARRIOR  डेस्क  25 जनवरी  भारत में राष्ट्रीय मतदाता दिवस हर साल 25 जनवरी को मनाया जाता है।  यह दिवस भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए अहम है। इस दिन भारत के प्रत्येक नागरिक को अपने राष्ट्र के प्रत्येक चुनाव में भागीदारी की शपथ लेनी चाहिए, क्योंकि भारत के प्रत्येक व्यक्ति का वोट ही देश के भावी भविष्य की नींव रखता है। इसलिए हर एक व्यक्ति का वोट राष्ट्र के निर्माण में भागीदार बनता है। भारत में जितने भी चुनाव होते हैं, उनको निष्पक्षता से संपन्न कराने की जिम्मेदारी भारतीय निर्वाचन आयोग की होती है, जिसका गठन 25 जनवरी 1950 को हुआ था।   निर्वाचन आयोग एक स्थायी व स्वतंत्र निकाय है। इसका गठन भारत के संविधान द्वारा देश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए किया गया था। संविधान के अनुच्छेद 324 के अनुसार संसद, राज्य विधानमंडल, राष्ट्पति व उपराष्ट्रपति के पदों के निर्वाचन के लिए संचालन , निर्देशन व नियंत्रण की जिम्मेदारी चुनाव आयोग की है । भारत सरकार ने वर्ष 2011 से हर चुनाव में लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग के स्थापना दिवस ’25 जनवरी‘ को ही ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस‘ के रूप में मनाने की शुरुआत की थी ।  इस दिन देश में सरकारों और अनेक सामजिक से संस्थाओं द्वारा लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है ताकि देश की राजनीतिक प्रक्रियाओं में लोगों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदाताओं की एक सूची होती है, जिसे निर्वाचक नामावली कहते हैं । संविधान के अनुच्छेद 326 और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 के अनुसार निर्वाचक नामावली में नाम लिखवाने के लिए के लिए न्यूनतम आयु 18 साल है । मतदाताओं को जागरूक करने के लिए सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा और […]
प्रत्युष शर्मा

You May Like