सुक्खू सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरी भाजपा, हर चौक पर होगा विरोध प्रदर्शन

0 0
Spread the love
Read Time:3 Minute, 43 Second

 

the news warrior 

15 फरवरी 2023

शिमला : हिमाचल प्रदेश में दो  महीने पहले बनी सुक्खू सरकार के खिलाफ भाजपा आज से सड़कों पर उतर रही है। सरकारी संस्थानों को बंद करने के विरोध में भाजपा ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन आज से शुरू कर दिया है । हिमाचल में 620 से ज्यादा ऑफिसों को डि-नोटिफाई किए जाने के फैसले के विरोध में भाजपा आज से 25 फरवरी तक हस्ताक्षर अभियान चलाएगी। इसके बाद 25 फरवरी से 5 मार्च तक भाजपा जिला स्तर पर रोष रैलियां निकालेगी।

 

यह भी पढ़ें : नलवाड़ी मेले में होगी बेस्ट कपल कहलूर प्रतियोगिता , इस दिन तक करें आवेदन

 

घर-घर जाकर लोगों से भी लिए जाएंगे हस्ताक्षर

 हर मंडल में बैनर लगाकर भाजपा हस्ताक्षर अभियान चलाएगी। हर चौक पर कुर्सी, माइक और बैनर लगाकर भाजपा विरोध प्रदर्शन करेगी। अभियान के सफल आयोजन के लिए भाजपा ने पार्टी के मुख्य प्रवक्ता और नैना देवी के विधायक रणधीर शर्मा की ड्यूटी लगाई है। जिला स्तर पर भाजपा घर-घर जाकर हस्ताक्षर अभियान चलाएगी । इसका मकसद लोगों का ध्यान सरकार की जनविरोधी नीतियों और फैसलों की ओर दिलाना है, ताकि सरकार के खिलाफ एक माहौल बनाया जा सके।

 

यह भी पढ़ें : जल्द होंगे शिमला नगर निगम के चुनाव, एससी में वार्डों की डी-लिमिटेशन का केस खत्म  ।

 

25 फरवरी से 5 मार्च तक निकाली जाएंगी रोष रैलियां

दो  महीने की सरकार के कार्यकाल के खिलाफ भाजपा रोष रैली भी निकालेगी। हस्ताक्षर अभियान के बाद दूसरे चरण में यह रोष रैलियां 25 फरवरी से 5 मार्च तक नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, पूर्व मंत्री, विधायक और केंद्रीय मंत्रियों के नेतृत्व में निकाली जाएंगी।

 

यह भी पढ़ें : विजिलैंस ने 8000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा नायब तहसीलदार

 

कार्यालयों के बंद होने से लोगों को करना पड़ रहा परेशानियों का सामना

सुरेश कश्यप ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि इतने ऑफिस एक साथ किसी सरकार ने बंद कर दिए और ऐसे कार्यालय भी बंद किए जा रहे हैं, जहां पर सरकारी कर्मचारी काम करता था। आज जनता को यह कार्यालय बंद होने से बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

लोगों को अपना काम करवाने के लिए 30 से 70 किलोमीटर का सफर करना पड़ रहा है। राज्य सरकार को घेरते हुए कश्यप ने कहा कि सुख की सरकार का दावा करने वाली सुक्खू सरकार लोगों के लिए अब दुख की सरकार बन चुकी है।

यह भी पढ़ें : शिमला के बिथल में चौहान जनरल स्टोर में भीषण अग्निकांड , करोड़ों का नुकसान ।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिमला: मकान में लगी आग,12 वर्षीय बच्चे की जिंदा जलने से मौत, 2 लोग बुरी तरह झुलसे

Spread the love   the news warrior  15 फरवरी 2023 शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के रोहड़ू में 12 वर्षीय बच्चे की जिंदा जल जाने से मौत हो गई है। हादसा मकान में आग लगने से हुआ, जिमसें 2 लोग बुरी तरह से  झुलस भी गए हैं। उन्हें […]

You May Like