हिमाचल में भाजपा बना रही चुनावी माहौल, दिग्गज नेता युवा कार्यकर्ताओं में भर रहे हैं जोश

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:3 Minute, 10 Second
THE NEWS WARRIOR
13/05/2022

हिमाचल में भाजपा बना रही चुनावी माहौल, दिग्गज नेता युवा कार्यकर्ताओं में भर रहे हैं जोश

धर्मशाला में 16 सत्रों में हो रहा है राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित

जेपी नड्डा ने किया प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ

धर्मशाला:-

हिमाचल में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने है। जिसके चलते भारतीय जनता पार्टी राज्य में चुनावी माहौल बनाने में जुट गई है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा के कई जगह रोड शो के बाद एससी मोर्चा, भारतीय जनता युवा मोर्चा और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया जा रहा हैं ताकि हिमाचल में भाजपा चुनावी माहौल में गरमाहट आ सके।

यह भी पढ़े:-

पुलिस भर्ती प्रक्रिया के चेयरमैन आईपीएस जेपी सिंह का राज्य सरकार ने किया तबादला

तीन दिन तक चलेगी प्रशिक्षण कार्यशाला

धर्मशाला में आज से भाजयुमों की तीन दिन चलने वाली प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू हो गई है। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर जैसे कई बड़े नेता कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। नड्डा ने आज कार्यशाला का शुभारंभ किया और युवाओं का आह्वान करते हुए विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने को कहा।

गर्मजोशी के साथ हुआ स्‍वागत

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का1 गगल हवाई अड्डे में पहुंचने पर भाजपा नेताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्‍वागत किया है। भाजयुमों का राष्ट्रीय स्तर का तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने किया, इस दौरान भाजयुमो के राष्टीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने प्रशिक्षण वर्ग की अध्यक्षता की। इस मौके पर भाजयुमो पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद हैं।राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर 16 सत्रों में आयोजित हो रहा है। प्रशिक्षण वर्ग में देशभर से भाजयुमो के 139 पदाधिकारीयों ने भाग लिया। नड्डा ने खुली जीप में शोड शो किया और जनता का अभिवादन स्वीकारण किया।

 

यह भी पढ़े:-

माइनिंग अफसरों पर हमले के दो आरोपी गिरफ्तार

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा ज्यादा सीटें जीतकर दोबारा करेगी हिमाचल में मिशन रिपीट- अनुराग ठाकुर

Spread the love THE NEWS WARRIOR 13/05/2022 आम आदमी पार्टी का प्रदेश में कोई अस्तित्व नहीं विकास की राह पर आगे बढ़ रही भजपा- अनुराग चंबा:- केंद्रीय सूचना और प्रसारण, और युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर अपने दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को चंबा जिला के बनीखेत पहुंचे, […]

You May Like