BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का शिमला पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:4 Minute, 53 Second
THE NEWS WARRIOR
09/04/2022

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का शिमला पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने गर्म जोशी से किया स्वागत

विधानसभा चौक से पीटरहॉफ तक निकाला रोड शो

हिमाचल में भाजपा को मिशन रिपिट की आस

शिमला:-

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का शिमला पहुंचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा गर्म जोशी से स्वागत किया गया। उनके स्वागत के लिए प्रदेशभर से भाजपा नेता और शिमला संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ता शिमला में पहुंचे हुए हैं। अनाडेल में हैलीकॉप्टर से उतरने के बाद जेपी नड्डा ओपन जीप में बैठकर विधानसभा चौक से पीटरहॉफ तक रोड शो निकाला। इस दौरान भाजपा नेता फूल बरसाकर उनका स्वागत किया।

कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचार

अब नड्‌डा ​​​​​​​पीटरहॉफ के बाहर जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। उनके इस दौरे से कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचार हुआ है क्योंकि भाजपा ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज की है। इससे हिमाचल में भी भाजपा को मिशन रिपिट की आस बंध गई है।

पीटरहॉफ में जनसभा संबोधित करने के बाद ​​​​​​​नड्डा भाजपा के कोर ग्रुप की बैठक लेंगे। कोर ग्रुप बैठक में प्रदेश भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष अपना रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करेगी।मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, हिमाचल प्रभारी समेत भाजपा के तमाम नेताओं ने जेपी नड्डा का अन्नाडेल में स्वागत किया।

सत्ता व संगठन में फेरबदल को लेकर भी चर्चा संभावित

चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली शानदार जीत को भाजपा हिमाचल में भुनाने में जुट गई है। इसी मकसद से जेपी नड्‌डा का अपने प्रदेश में आने पर स्वागत किया जा रहा है।शिमला में नड्डा आज रोड शो करके MC शिमला और विधानसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे। विधानसभा चौक से पीटरहॉफ तक रोड शो होगा।

सूत्रों की मानें तो इसमें सत्ता व संगठन में फेरबदल को लेकर चर्चा हो सकती है। भाजपा की इस मंथन बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना व सह प्रभारी संजय टंडन भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर खुद भी पांच राज्यों के चुनावी नतीजों के बाद मंत्रिमंडल में बदलाव के संकेत दे चुके हैं।

अब हिमाचल और गुजरात पर भाजपा की नजरें

उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मणिपुर और गोवा में जीत के बाद भाजपा की नजर हिमाचल और गुजरात पर टिकी है। मिशन रिपीट के लिए भाजपा तैयारियों में जुट गई है, लेकिन जिस तरह की करारी हार बीते साल चार उप चुनाव में हुई है, उससे भाजपा के सामने चुनौती कड़ी नजर आ रही है।

जेपी नड्‌डा के स्वागत के लिए जगह-जगह लगाए होर्डिंग

जेपी नड्‌डा के स्वागत के लिए शिमला में अलग-अलग स्थानों में बड़े-बड़े होर्डिंग टांग दिए गए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष आज शिमला पहुंच रहे हैं, जबकि कल सुबह नड्‌डा शिमला से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। 4 प्रदेशों में जीत के बाद नड्‌डा पहली बार हिमाचल आ रहे हैं। यही वजह है कि भाजपा उनके आगमन को समारोह के तौर पर मनाने जा रही है।

 

 

 

यह भी पढ़े…………………………………

250 करोड़ रुपए के छात्रवृति घोटाले में CBI ने 7 लोगों को किया गिरफ्तार

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

यूजी की परीक्षाओं के प्रश्न पत्र चार अप्रैल को लीक होने के मामले में बड़ा खुलासा

Spread the love THE NEWS WARRIOR 09 /04 /2022 यूजी की परीक्षाओं के प्रश्न पत्र चार अप्रैल को लीक होने के मामले में बड़ा खुलासा एक डिग्री कॉलेज और तीन संस्कृत कॉलेजों में पेपर हुए थे लीक  शुक्रवार को एचपीयू स्तर पर बनाई गई जांच टीम ने कार्यकारी वीसी को […]

You May Like