भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का जन्मदिन , प्रधानमंत्री मोदी सीएम जयराम समेत कई नेताओं ने दी बधाई
शिमला – विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आज जन्मदिन है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर समेत देश के कई बड़े नेताओं ने उन्हें बधाई दी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने बधाई संदेश में कहा, “भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी को जन्मदिन की बधाई. आपकी कुशल और प्रेरक नेतृत्व में पार्टी निरंतर ऊंचाइयों छू रही है।
Birthday greetings to @BJP4India President Shri @JPNadda Ji. He is providing inspiring leadership to the Party and is working hard to strengthen our organisation. He also has rich administrative and legislative experience for which he’s widely admired. May he lead a long life.
— Narendra Modi (@narendramodi) December 2, 2021
हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने बधाई संदेश में कहा “ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को देव भूमि हिमाचल की समस्त जनता की ओर से जन्मदिन की हार्दिक बधाई……
हिमाचल की समस्त जनता की ओर से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बड़े भाई जगत प्रकाश नड्डा जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
आपके मजबूत एवं कुशल नेतृत्व में पार्टी निरंतर नई ऊंचाइयों को पार कर रही है।
पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति आपकी विनम्रता एवं व्यवहार हम सबके लिए प्रेरणादायक है। pic.twitter.com/Oy5NNZIUjC
— Jairam Thakur (@jairamthakurbjp) December 2, 2021
केंद्रीय मंत्री अमित शाह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को बधाई दी –
.@BJP4India के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपके परिश्रम, कर्मठता व संगठन कौशल से पार्टी जमीनी स्तर पर और सशक्त होकर निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रही है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि आप सदैव स्वस्थ रहें व दीर्घायु हों।
— Amit Shah (@AmitShah) December 2, 2021
जनप्रिय राजनेता, कुशल संगठनकर्ता, करोड़ों कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शक, @BJP4India के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों, सदैव स्वस्थ रहें एवं आपको समृद्ध एवं सुयशपूर्ण जीवन की प्राप्ति हो।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) December 1, 2021
आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश से संबंध रखने वाले जेपी नड्डा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष है जेपी नड्डा का जन्म 2 दिसंबर 1960 को बिहार के पटना में हुआ था। उनकी राजनीतिक शुरुआत छात्र राजनीति से ही हुई थी। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में एबीवीपी ( ABVP ) से पहली बार छात्र संघ के अध्यक्ष बने थे। यह उस समय की बात है जब हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में लाल सलाम की तूती बोलती थी। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय एबीवीपी के पहले छात्रसंघ अध्यक्ष थे। जेपी नड्डा 1990 तक विद्यार्थी परिषद में कई अहम पदों पर रहे।
वर्ष 1989 में नड्डा को भ्रष्टाचार के खिलाफ हुए एक आंदोलन में लगभग 45 दिनों तक जेल में रहना पड़ा था। इसी वर्ष हुए आम चुनावों में जेपी नड्डा को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का प्रभारी बनाया।
वही मात्र 31 वर्ष की आयु में वह भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने जिसके बाद वह हिमाचल की राजनीति में सक्रिय हुए 1993 में पहली बार बिलासपुर सीट से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे।
जेपी नड्डा हिमाचल प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री और वन मंत्री भी रहे हैं। केंद्र की राजनीति में आने के बाद उन्हें अप्रैल 2012 में राज्यसभा के लिए चुना गया और कई संसदीय समितियों में भी वह रहे। जेपी नड्डा भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व प्रवक्ता भी रहे हैं।