ब्रिगेडियर खुशाल सिंह और नीलम सरैइक BJP प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त
शिमला – हाल ही में हुए उपचुनावों में हार के बाद मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रहे ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर और जुब्बल कोटखाई से प्रत्याशी नीलम सरैइक को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया गया है। ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ठाकुर से चुनाव हारे हैं जबकि नीलम सरैइक जुब्बल कोटखाई से चुनाव लड़ा जहां पर उन्हें हार का सामना करना पड़ा। भाजपा द्वारा दोनों हारे हुए प्रत्याशियों को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है।
आपको बता दें कि आने वाले दिनों में प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक होने वाली है जिसमें दोनों नेता शामिल होंगे इसके अलावा भाजपा आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक के तौर पर ऊना जिला के अनिल डडवाल की नियुक्ति की गई है वहीं भाजपा सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश संयोजक की जिम्मेदारी अब सोलन जिला की नालागढ़ से संबंध रखने वाले पुनीत शर्मा को दी गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने इस संदर्भ में नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।