हिमाचल में छह रोपवे के निर्माण के लिए केंद्र ने दी सैद्धांतिक मंजूरी, 1,364 करोड़ रुपये होंगे खर्च

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:3 Minute, 38 Second

THE NEWS WARRIOR
12 /09 /2022

रोपवे का निर्माण पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप  मोड पर होगा

हिमाचल प्रदेश:

हिमाचल प्रदेश में 39 किलीमीटर लंबे छह रोपवे का निर्माण होगा। केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इनके निर्माण के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। जिला कांगड़ा में दो, कुल्लू, चंबा, सिरमौर और बिलासपुर में एक-एक रोपवे बनेगा। पांच रोपवे के निर्माण पर करीब 1,364 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जबकि कुल्लू स्थित रोपवे निर्माण की लागत राशि अभी तय नहीं है।

रोपवे का निर्माण पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप  मोड पर होगा

केंद्र सरकार की ओर से बनाए जा रहे इन रोपवे का निर्माण पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप  मोड पर होगा। राज्य सरकार के परिवहन विभाग ने फरवरी 2022 में इन छह रोपवे के निर्माण के लिए केंद्रीय मंत्रालय को संस्तुति भेजी थी। पर्यटन और धार्मिक दृष्टि से चार रोपवे बनेंगे। जिला कांगड़ा में पालमपुर थाचड़ी चौगान ग्लेशियर रोपवे और जिला बिलासपुर में बंदला से लुहणू मैदान रोपवे को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएग

लोगों की आजीविका के साधन भी बढ़ेंगे

अन्य चार रोपवे में कुल्लू में बिजली महादेव, भरमौर से भरमाणी माता मंदिर, सिरमौर के शिरगुल महादेव मंदिर से चूड़धार और जिला कांगड़ा में चामुंडा से हिमानी चामुंडा तक रोपवे को धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। इनके निर्माण से प्रदेश में पर्यटन कारोबार बढ़ेगा और लोगों की आजीविका के साधन भी बढ़ेंगे।

आर्थिकी में सात फीसदी का योगदान
बता दें कि पर्यटन क्षेत्र का हिमाचल प्रदेश की आर्थिकी में सात फीसदी का योगदान है। परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने बताया कि रोपवे निर्माण को लेकर सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उन्हें बताया है कि सप्ताह के भीतर प्रदेश सरकार को इसका पत्र मिल जाएगा।

              रोपवे                                    लंबाई (किमी)    निर्माण राशि (करोड़ में)        
-भरमौर से भरमाणी माता मंदिर                2.5                     120
– शिरगुल महादेव मंदिर से चूड़धार            10.2              अभी तय नहीं
– बंदला से लुहणू मैदान                             3                       15

पालमपुर थाचड़ी चौगान ग्लेशियर रोपवे    13.5                     605
– चामुंडा से हिमानी चामुंडा                        6.5                     289
– बिजली महादेव रोपवे                             3.2                     200

 

 

 

 

यह भी पढ़े:

एक पेड़ देश के नाम एक पेड़ मोदी के नाम आभियान के तहत पूर्व बीडीसी सदस्य मनीष गर्ग ने लगाए युवाओं के साथ पौधे

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लाहुल स्‍पीति: चंद्रताल झील में डूबने से युवक की मौत, गोताखाेरों की टीम रवाना

Spread the love THE  NEWS WARRIOR 12 /09 /2022 युवक की पहचान पवन कुमार पुत्र पेस राम गांव बड़ाग्रां जिला कुल्लू के रूप में हुई कुल्लू: जिला कुल्लू के बड़ाग्रां गांव का युवक चन्द्रताल झील में डूब गया है। यह घटना रविवार की है। युवक की तलाश जारी है। लेकिन […]

You May Like