THE NEWS WARRIOR
24 /11 /2022
आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट में केस दर्ज
चंबा:
हिमाचल के चंबा में पुलिस ने एक युवक से चरस बरामद करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचाना शाहिद अफरीदी (22) पुत्र मौसम दीन निवासी टिककरी अंतराल के रूप मे हुई है। पुलिस ने आरोपी से 109 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट में केस दर्ज कर लिया है।
109 ग्राम चरस बरामद
जानकारी के अनुसार पुलिस की SUI टीम ने बुधवार रात मुख्य आरक्षी विनय कश्यप के नेतृत्व में कोटी पुल के पास नाका लगा रखा था। उस समय शाहिद अफरीदी वहां से पैदल आ रहा था। जैसे ही वह नाके के करीब पहुंचा तो पुलिस टीम को देखकर घबरा गया। शक होने पर पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली। इस दौरान आरोपी के हाथ में पकड़े बैग से 109 ग्राम चरस बरामद हुई।
मामले की छानबीन जारी
SP अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस ने युवक के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन जारी है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने नशा करने वालों और नशा बेचने वालों पर नजर रखी हुई है। जिनको किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
यह भी पढ़े:
स्पोटर्स डिपार्टमेंट में युवाओं के लिए नौकरी का मौका, इतना होगा वेतन