हिमाचल प्रदेश में बारिश व बर्फबारी की संभावना, चुनाव से पहले करवट बदलेगा मौसम

0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 4 Second

 

THE  NEWS WARRIOR
03 /11 /2022

मौसम विशेषज्ञों ने बारिश की संभावना जताकर किया सतर्क 

हिमाचल प्रदेश:

हिमाचल प्रदेश में चुनाव से पहले मौसम बदलने के पूरे आसार बन गए हैं। मौसम विशेषज्ञों ने बारिश की संभावना जताकर सतर्क कर दिया है। बारिश के साथ जनजातीय जिलों में बर्फबारी का दौर भी शुरू हो सकता है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है पांच नवंबर से प्रदेश में बादल उमड़ेंगे। यह क्रम सात नवंबर तक जारी रहेगा। इससे निचले व मध्यम ऊंचाई वाले स्थानों पर हलकी वर्षा हो सकती है और अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर हिमपात होने की संभावना है।

ऊंची चोटियों पर हलका हिमपात, तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट

जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति, किन्नौर की ऊंची चोटियों पर हलका हिमपात हो सकता है। ऐसे में ठंडी हवाएं चलने से सर्दी बढ़ेगी। बुधवार को न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री और अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई। इस कारण सुबह व शाम ठंड अधिक महसूस की जा रही है।

मनाली लेह मार्ग बहाल

मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल का कहना है कि आने वाले दिनों में वर्षा और हिमपात हो सकता है। उधर, मंगलवार को हल्की बर्फबारी होने से बंद हुआ मनाली-लेह मार्ग सीमा सड़क संगठन ने बहाल कर दिया है।

 

 

 

यह भी पढ़े:

पहली बार डाक से देश के प्रथम मतदाता श्याम शरण नेगी ने किया मतदान

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिमला: IGMC में पर्स चोरी करते एक व्यक्ति काे रंगे हाथों किया गिरफ्तार, IGMC में चोर गिरोह सक्रिय

Spread the love THE  NEWS WARRIOR 03 /11 /2022 पर्ची बनवाने के लिए लाइन में खड़े व्यक्ति की जेब खंगाल रहा था हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल IGMC शिमला में चोर गिरोह फिर से सक्रिय हो गए हैं। अस्पताल में पर्स चोरी करते एक  व्यक्तिकाे रंगे हाथों […]

You May Like