जसवां परागपुर विधासनभा में उद्घाटन और शिलान्यास समारोह में मुख्यमंत्री ने की विभिन्न घोषणाएं

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:4 Minute, 31 Second

 

THE NEWS WARRIOR
17/05/2022

परागपुर में मॉडर्न पीएचसी खोलने की घोषणा की है, यह 24 घंटे करेगी काम

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस की निय‍ुक्तियों पर ली चुटकी

धर्मशाला:-

जिला कांगड़ा के जसवां परागपुर विधासनभा में मुख्यमंत्री ने आज 17 उद्घाटन और  22 शिलान्यास किए।  इन सभी परियोजनाों पर 190 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न घोषणाएँ भी की।

मुख्यमंत्री ने की विभिन्न घोषणाएँ  

मुख्यमंत्री ने रक्कड़ व कोटला बेहड़ में एसडीएम कार्यालय खोलने की घोषणा की है। इसके अलावा डाडासीबा में बीडीओ आफिस खोलने की भी घोषणा की। परागपुर में मॉडर्न पीएचसी खोलने की घोषणा की है, यह 24 घंटे काम करेगी। सिविल अस्पताल गरली के पदों को भरा जाएगा। साइंस व कामर्स कक्षाएं बतरा व ऊना स्कूल में यह कक्षाएं शुरू की जाएंगी। डिस्पेंसरी कलोआ को अपग्रेड कर देंगे। पौंग से सिंचाई सुविधा जसवां परागपुर 38 करोड़ 56 लाख व ब्यास से 118 करोड़ की सिंचाई योजना को स्वीकृति के लिए भेज रहे हैं। रक्कड़ में पुलिस स्टाफ दिया जाएगा।

महिला सशक्तिकरण के लिए किए कार्य 

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा की महिला सशक्तिकरण के लिए सेल्फ हेल्प ग्रुप के लिए राशि 25 हजार रुपये की है। बेरोजगारों को रोजगार देने का प्रयास सरकार कर रही है। अगर कोई नौजवान अपना काम शुरू करना चाहता है तो एक करोड़ रुपये का ऋण मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना में दे रहे हैं। महिलाओं के लिए बस में सफर का किराया आधा किया। महिलाएं आज हर कार्यक्रम हर क्षेत्र का हिस्सा हैं। कोविड-19 महामारी के दौरान बेहतर काम करने वाले डाक्टर, नर्स, आशा वर्कर व अन्य स्टाफ का आभार व्यक्त करते हैं जो विपरीत परिस्थितियों में भी डटे रहे। जरूरतमंद तक राहत पहुंचाई। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने घरद्वार खाना पहुंचाया मास्क पहुंचाएं, सैनिटाइजर बांटे।

यह भी पढ़े:-

पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में बिलासपुर में यूथ कांग्रेस ने DC ऑफिस के बाहर शुरु किया क्रमिक अनशन

कांग्रेस पर साधा निशाना 

मुख्यमंत्री ने कहा की कांग्रेस ने चार कार्यकारी अध्यक्ष बनाने का बड़ा फैसला लिया हैं । यह फैसला इसलिए लिया गया ताकि कोई पार्टी छोड़ न जाए। हमने पूछा इससे क्या होगा। कांग्रेस के मित्र बोले इससे कुछ नहीं होगा। कोई छोड़कर न चला जाए इसलिए जो जा सकता है उसे रोकने के लिए पदों को बांट दो। इससे कुछ नहीं होने वाला।

विभिन्न योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाया 

जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के मित्र कहते हैं जयराम ठाकुर ने कुछ नहीं किया। मोदी के बारे में कहते हैं मोदी ने कुछ नहीं किया। जिसको वैक्सीन की डोज लग गई तो हाथ खड़े करें। सभी ने हाथ खड़े किए। बिना पैसों के लगी की नहीं लगी। किसानों के खातों में राशि भी आई। लेकिन कांग्रेस को लगता है कुछ नहीं किया। गृहणी सुविधा योजना का लाभ घर-घर पहुंचा। फिर भी विपक्ष के लोग कहते हैं जयराम ठाकुर ने कुछ नहीं किया।

 

यह भी पढ़े:-

दिल्‍ली के शिक्षा मंत्री का शिमला में जन-संवाद

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बच्चों को सगे-संबंधियों व जानकारो से यौन उत्पीड़न का ज्यादा खतरा

Spread the love THE NEWS WARRIOR 17/05/2022 बच्चों को सगे-संबंधियों व जानकारो से यौन उत्पीड़न का ज्यादा खतरा जानी-मानी बाल एवं महिला अधिकार कार्यकर्ता और चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की पूर्व अध्यक्ष विजय लांबा का कहना है ज्यादातर मामलों में सगे-संबंधी और पड़ोसी ही बच्चों को यौन उत्पीड़न का शिकार बनाते […]

You May Like