चिंतपूर्णी: डूहल बटवाला पंचायत की एक महिला ने निगला जहर,मौत 

0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 5 Second

THE  NEWS WARRIOR
21 /10 /2022

जेठ जेठानी व ससुर पर पुलिस द्वारा 306,34 आइपीसी के तहत मामला दर्ज

चिंतपूर्णी:

 चिंतपूर्णी पुलिस थाने के अधीन पड़ती डुहल बटवाला पंचायत के अमोकला सदु गांव में सरिता नाम की महिला ने वीरवार रात को सलफास निगल कर आत्महत्या कर ली। वहीं महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए उसके जेठ जेठानी व ससुर पर पुलिस द्वारा 306,34 आइपीसी के तहत मामला दर्ज किया है।पुलिस सूचना के अनुसार मृतक सरिता देवी पत्नी अनुराग की अपने जेठ जेठानी के साथ कहा सुनी हो गई।उसको उसके जेठ जेठानी व ससुर ने कटु वचन बोले,जिनसे आहत होकर सरिता देवी ने वीरवार रात को सलफास निगल लिया।वहीं परिजनों ने उसको चिंतपूर्णी अस्पताल में पहुंचाया।

तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर परिजन महिला को अंब अस्पताल ले गए

स्थिति खराब होते देख उसको ऊना अस्पताल रेफर कर दिया गया।परंतु रास्ते में ले जाते समय तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर परिजन उसे अंब अस्पताल ले गए। जहां पर करीब रात 11 बजे उसने दम तोड़ दिया। वहीं पुलिस ने महिला के ससुर कृष्ण दयाल जेठ अतुल शर्मा व जेठानी ममता शर्मा के खिलाफ महिला को आत्महत्या करने के लिए उकसाने पर मामला दर्ज कर लिया है।मामले की पुष्टि डीएसपी अंब वसुदा सूद ने की

 

 

 

यह  भी पढ़े: 

मंडी: जीप चालक को बंधक बना लाखों रुपए की लूटपाट के मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अरुणाचल प्रदेश : सेना का रूद्र हेलिकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त, सर्च आपरेशन जारी

Spread the love THE  NEWS WARRIOR 21 /10 /2022 रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है और बचाव कार्य अभियान शुरू अरुणाचल प्रदेश: अरुणाचल प्रदेश में एक बड़ा हादसा पेश आया है। राज्य के सियांग जिला में सेना का रूद्र हेलिकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच […]

You May Like