CM योगी मंडी के सरकाघाट में बोले- BJP ने 5 साल में अद्भुत कार्य हुआ, मिशन रिपीट जरूर होगा

0 0
Spread the love
Read Time:3 Minute, 23 Second

THE  NEWS WARRIOR
02 /11 /2022

हिमाचल प्रदेश के ऋषि-मुनियों और देवी-देवताओं को किया प्रणाम

मंडी:

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सरकाघाट विधानसभा में आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा का प्रचार करने पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशी दिलीप ठाकुर के पक्ष में वोट करने की अपील लोगों से की। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण को शुरू करते हुए हिमाचल प्रदेश के ऋषि-मुनियों और देवी-देवताओं को प्रणाम किया।

इसके बाद योगी ने कहा कि सांस्कृतिक विरासत को संजोए देव भूमि हिमाचल प्रदेश की पावन धारा पर आज मैं आप सबके बीच पहुंचा हूं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार इस बार भी हिमाचल में बनने वाली है। योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में अयोध्या में बन रहे श्रीराम के भव्य मंदिर का भी जिक्र किया।

हिमाचल के लोगों को बताया सौभाग्यशाली 

उन्होंने हिमाचल के लोगों को सौभाग्यशाली बताया है और कहा है कि देव कार्य के साथ-साथ हिमाचल वासियों को राष्ट्रीय कार्य करने का भी मौका मिला है। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियों को जनता के सामने रखा और बताया कि देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार ने अद्भुत अविश्वसनीय विकास किया है।

अयोध्या में राम मंदिर की राह खोली

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हिमाचल इफ़ेक्ट पर भी योगी आदित्यनाथ ने बात की और कहा कि जब भी नरेंद्र मोदी वैश्विक पटल पर किसी कार्यक्रम में जाते हैं तो उन्हें हिमाचल की ही टोपी भेंट की जाती है। नरेंद्र मोदी और भाजपा की सरकार द्वारा पिछले 500 वर्ष से चली आ रही गुलामी को समाप्त करके अयोध्या में राम मंदिर की राह खोली गई है।

सामाजिक तत्वों और माफिया के लिए कोई जगह नहीं

योगी ने कहा कि जब यह निर्णय हुआ तो कांग्रेस और विपक्ष के तमाम नेताओं ने हल्ला मचाने की कोशिश की। वे कहते थे कि अगर राम मंदिर बनात है तो अयोध्या में खून की नदियां बहेंगी, लेकिन मोदी सरकार और भाजपा के रहते एक डंडा भी नहीं चला, क्योंकि अब उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार है तो असामाजिक तत्वों और माफिया के लिए कोई जगह नहीं है।

 

 

 

 

 

 यह भी पढ़े

हिमाचल: मतदान से पहले AAP को बड़ा झटका, कुलवंत सिंह भाठ ने जॉइन की भाजपा

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पहली बार डाक से देश के प्रथम मतदाता श्याम शरण नेगी ने किया मतदान

Spread the love THE  NEWS WARRIOR 03 /11 /2022 तबीयत खराब होने के चलते श्याम सरण नेगी वोट डालने बूथ पर नहीं पहुंच पाएंगे हिमाचल:  देश के प्रथम मतदाता 106 वर्षीय श्याम सरण नेगी ने बुधवार को कल्पा स्थित अपने घर से डाक मतदान के द्वारा वोट किया। यह पहली […]

You May Like