कर्मचारियों के सामान्य तबादलों पर पूर्ण प्रतिबंध, निर्देश जारी

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:3 Minute, 11 Second

THE NEWS WARRIOR
11/05/2022

मुख्यमंत्री ही विशेष परिस्थिति में तबादला करने के लिए होंगे अधिकृत

विद्यार्थियों की पढ़ाई न हो बाधित इस लिए लिया गया निर्णय

शिमला:-

मुख्यमंत्री कार्यालय व राज्य सचिवालय में तबादलों के अर्धशासकीय पत्र (डीओ नोट) की भरमार को देखते हुए प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों के सामान्य तबादलों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। मुख्यमंत्री ही विशेष परिस्थिति में तबादला करने के लिए अधिकृत होंगे। कार्मिक विभाग ने मंगलवार को सभी संबद्ध अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया। इस पर सख्ती से अमल करने को कहा गया है।

22 मार्च को सामान्य तबादलों से हटाया था प्रतिबंध

सरकार ने इससे पहले 22 मार्च को सामान्य तबादलों से प्रतिबंध को सशर्त हटाया था। अब फिर से तबादलों को लेकर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। सरकार की तरफ से समय-समय पर तबादला को लेकर प्रतिबंध हटाया जाता है। इस प्रतिबंध के हटने के बाद कर्मचारी बड़े स्तर पर आपसी सहमति, खाली जगह एवं मनचाही जगह पर तबादले करवाने के लिए आवेदन करते हैं। स्वीकृति मिलने की स्थिति में इन आदेश पर अमल होता है। अधिकांश तबादले शिक्षा विभाग में शिक्षकों के होते हैं।

यह भी पढ़े:-

खालिस्तान के झंडे लगाने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

इस लिया लगाया गया प्रतिबंध 

सरकार का मानना है कि शैक्षणिक सत्र के बीच तबादले होने से विद्यार्थियों का शिक्षण कार्य प्रभावित होता है, जिसे देखते हुए यह प्रतिबंध लगाया जाना अनिवार्य है। सरकार अपना ध्यान तबादलों की फाइल को निपटाने के स्थान पर विकास कार्यों पर केंद्रित करना चाहती है। हालांकि यह चुनावी वर्ष है, जिसे देखते हुए आगामी समय में कर्मचारियों की मांग के अनुरूप प्रतिबंध को हटाया जा सकता है।

जाने किन्हें जारी किए गए निर्देश

मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव, निदेशक, सूचना एवं जनसंपर्क, सभी मंत्रियों के निजी सचिव, सभी सीईओ, एमडी व प्रशासनिक सचिवों के अलावा बोर्ड, निगम व विश्वविद्यालय प्रबंधन को यह निर्देश जारी किए गए हैं।

 

 

 

 

यह भी पढ़े :-

ऊना में संदिग्‍ध विस्‍फोट, एक युवक घायल

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भदरेट के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत

Spread the love THE NEWS WARRIOR 11/05/2022 अनियंत्रित हो कर गिर गई बाइक  भराड़ी में  डॉक्टर्स ने किया मृत घोषित घुमारवीं:- भराड़ी के अंतर्गत आने वाले गांव भदरेट के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी  […]