माकपा नेता संतराम बन सकते हैं आप के प्रत्‍याशी, मुख्‍यमंत्री के हलके में ‘आप’ ने लगाई सेंध

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:3 Minute, 33 Second
THE NEWS WARRIOR
25 /03 /2022
पंजाब में प्रचंड जीत के बाद हिमाचल प्रदेश में कुनबा बढ़ाने में लगी आम आदमी पार्टी
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह हलके सराज में लगाई बड़ी सेंध 
माकपा नेता एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य संतराम आप में हुए शामिल
संतराम को आम आदमी पार्टी का टिकट मिलना लगभग तय

थुनाग:-

आप पड़ोसी राज्य पंजाब में प्रचंड जीत के बाद हिमाचल प्रदेश में कुनबा बढ़ाने में लगी आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह हलके सराज में एक बड़ी सेंध लगाई है। आप ने माकपा नेता एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य संतराम को अपने कुनबे में शामिल कर लिया है।

आम आदमी पार्टी का टिकट मिलना लगभग तय

बता दें कि संतराम को सराज हलके से आम आदमी पार्टी का टिकट मिलना लगभग तय माना जा रहा है। संतराम सराज में माकपा का बड़ा चेहरा माने जाते हैं। कई दिनों से उनके आप में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे। शुक्रवार को दिल्ली पहुंच संतराम आप के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली केे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिले। उन्हें सराजी शाल भेंट कर आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। संतराम खलवाहण वार्ड से जिला परिषद सदस्य रह चुके हैं। कामगार महिलाओं में उनकी अच्छी पैठ है। जब वह जिला परिषद सदस्य थे तो उन्होंने महिलाओं को मनरेगा में काम करने के लिए प्रेरित किया।

संतराम अनुसूचित जाति वर्ग से रखते हैं संबंध

मनरेगा के तहत मिलने वाली हर सुविधा उपलब्ध करवाई। मनरेगा का फार्म भरना हो या फिर बैंक व डाकघर में खाता खोलना हो, संतराम हर स्‍थान पर मौजूद रहना जानते हैं। उनके इन्हीं सामाजिक कार्यों के चलते करीब साल भर पहले हुए जिला परिषद के चुनाव में उनकी पत्नी हिमा देवी भाजपा की लाख कोशिशों के बाद भी चुनाव जीतने में सफल रही थी। संतराम ने अकेले सरकार व भाजपा संगठन से टक्कर ली थी। थाची वार्ड में भाजपा समर्थित प्रत्याशी को हार का मुंह देखना पड़ा था। संतराम अनुसूचित जाति वर्ग से संबंध रखते हैं।

छह अप्रैल को मंडी में आम आदमी पार्टी जनसभा  का आयोजन 

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी में इससे पहले कुछ कांग्रेस नेता शामिल हुए हैं। छह अप्रैल को मंडी में अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान भी एक जनसभा करने आ रहे हैं।

 

 

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भगवंत मान: चाहे कितनी भी बार जीता हो चुनाव एक ही टर्म की मिलेगी पेंशन

Spread the love THE NEWS WARRIOR 25/03/2022 पंजाब में अब एक विधायक को एक ही बार मिलेगी पेंशन 3 लाख करोड़ का कर्जदार है पंजाब MLA को हारने के बाद साढ़े 3 लाख से सवा 5 लाख तक मिलती है पेंशन आप के इस फैसले से कांग्रेस और अकाली दल […]

You May Like