दिव्यांग एवं गर्भवती कर्मचारियों को सरकारी ड्यूटी से छूट देने की मांग

0 0
Spread the love
Read Time:1 Minute, 37 Second

दिव्यांग एवं गर्भवती कर्मचारियों को सरकारी ड्यूटी से छूट देने की मांग

शिमला -11  जनवरी

हिमाचल प्रदेश राज्य विकलांगता सलाहकार बोर्ड के विशेषज्ञ सदस्य एवं उमंग फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रो. अजय श्रीवास्तव ने मुख्य सचिव राम सुभाग सिंह को पत्र लिखकर मांग की है की कोरोना के खतरे को देखते हुए सभी दिव्यांगों एवं गर्भवती माताओं को सरकारी कार्यालयों में ड्यूटी से छूट दी जाए। उन्होंने कहा कि पिछ्ले वर्ष इन वर्गों को यह रियायत दी गई थी।

प्रो. अजय श्रीवास्तव ने कहा कि दिव्यांगों और गर्भवती माताओं को कोरोना संक्रमण का जोखिम अधिक होता है। वर्तमान समय में हिमाचल में कोरोना संक्रमण की दर बहुत ज्यादा है। इसके मद्देनजर ही सरकार ने 50% हाजिरी के साथ सप्ताह में 5 दिन काम करने के आदेश जारी किए हैं। लेकिन पिछले वर्ष की तरह इस बार अधिक जोखिम वाले वर्गों को ड्यूटी में रियायत नहीं दी गई है।

उन्होंने कहा कि सरकार को संवेदनशीलता दिखाते हुए दिव्यांगों एवं गर्भवती कर्मचारियों को कार्यालयों में ड्यूटी से छूट दी जाए।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रीय युवा दिवस 2022 : जानें क्यों स्वामी विवेकानंद की जयंती को मनाया जाता है युवा दिवस ?

Spread the loveThe News Warrior  12 जनवरी 2022  12 जनवरी 1863 को कोलकाता में जन्में नरेंद्रनाथ दत्त की जयंती आज देश में  राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई जाती है | नरेन्द्रनाथ दत्त जिन्हें भारत के अधिकतर युवा स्वामी विवेकानंद के नाम से जानते हैं आज भी देश के […]
National Youth Day 2022

You May Like