रामपुर में नशे के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन, किया चक्का जाम

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 18 Second
THE NEWS WARRIOR
28/05/2022

नशे के खिलाफ रामपुर की महिलाओं ने छेड़ा आंदोलन

नशे से देश का भविष्य हो रहा बर्बाद

रामपुर:-

हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ते नशे के खिलाफ रामपुर की महिलाओं ने आंदोलन छेड़ दिया है। आज रामपुर की लगभग 300 से ज्यादा महिलाओं ने नोगली में एकत्रित होकर नशे के बढ़ते कारोबार के खिलाफ प्रदर्शन किया और एनएच-5 पर चक्का जाम भी किया। महिलाओं ने प्रदेश सरकार से नशा तस्करों के खिलाफ शिकंजा कसने और सख्त से सख्त कार्यवाही करने की अपील की है।

युवा पीढ़ी आ रही नशे की चपेट में

महिलाओं का कहना है कि प्रदेश में लगातार नशे का काला कारोबार बढ़ता जा रहा है।  जिससे युवा पीढ़ी इसकी चपेट में आ रही है। देश का भविष्य बर्बाद हो रहा है। ऐसे में सरकार को नशे का काला कारोबार करने वालों पर शिकंजा करना चाहिए और ऐसे कामों पर रोक लगानी चाहिए। उन्होंने कहा आज बच्चे भी चिट्टे जैसे नशे का सेवन करने लगे है जो जानलेवा है।

एकजुट होकर नशे के खिलाफ बुलंद करेंगे आवाज 

महिलाओं ने कहा कि रामपुर के नोगली में चिट्टे के व्यपारी बढ़ते जा रहे हैं, जिन पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।  वहीं, स्थानीय यशोदा गौतम ने बताया कि यदि हम सब एकजुट होकर नशे के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेंगे तो इसका असर जरूर होगा।  इसलिए नशे की खिलाफ लड़ाई में सभी को बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए और अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं का यह कदम उठाना अत्यधिक जरूरी है।

 

 

यह भी पढ़े:-

55 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बंगलूरू से बद्दी पहुंची HRTC की नई 70 बसे, विशेष टीम ने की जांच

Spread the love THE NEWS WARRIOR 28/05/2022 70 बसों की पहली खेप पहुंची बद्दी परिवहन निगम बसों की सूची तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजेगा, उसके बाद होगा डिपुओं के लिए आवंटन शिमला:- हिमाचल पथ परिवहन निगम की बंगलूरू से 70 नई बसें बद्दी पहुंच गई हैं, अभी 125 बसें और […]

You May Like