धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी को कहा अलविदा, जाने कौन होगा नया कप्तान

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 45 Second
THE NEWS WARRIOR
24/05/2022

धोनी ने छोड़ी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी

चार बार आई.पी.एल का खिताब जीता चुके हैं धोनी

जडेजा कमान संभालेंगे कप्तानी

चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार ऑलराउंडर मोइन अली भी पहुंचे मुंबई

नई दिल्ली:-

महेंद्र सिंह धोनी अब चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान नहीं होंगे। उन्होंने टीम की कप्तानी को अलविदा कर दिया है। धोनी की जगह जडेजा कमान संभालेंगे कप्तानी। जडेजा 2012 से चेन्नई सुपर किंग्स टीम का हिस्सा हैं। माही की कप्तानी में चेन्नई ने चार बार आई.पी.एल का खिताब जीता है। चेन्नई टीम ने इस बार जडेजा और धोनी समेत 4 खिलाड़ियों को रिटेन किया था। जडेजा को फ्रेंचाइजी ने 16 करोड़ रुपए में रिटेन किया था, जबकि धोनी को इस सीजन के लिए 12 करोड़ रुपए मिले थे। पहले भी कयास लगाए गए थे कि जडेजा को कप्तान बनाया जा सकता है। उनके अलावा मोईन अली को 8 करोड़ और ऋतुराज गायकवाड़ को 6 करोड़ रुपए में रिटेन किया गया था।

स्टार ऑलराउंडर मोइन अली भी लेंगे मुकाबले हिस्सा 

चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार ऑलराउंडर मोइन अली को भारत का वीजा मिल गया है और वह मुंबई पहुंच गए हैं। हालांकि, वह पहले मुकाबले में उपलब्ध नहीं रहेंगे। उन्हें पहले तीन दिन तक क्वारंटीन रहना पड़ेगा।

मोइन अली तो टीम में शामिल हो गए हैं, लेकिन तेज गेंदबाज दीपक चाहर शुरुआती मैचों में दिखाई नहीं देंगे। BCCI से मंजूरी मिलने तक वह NCA में अपनी चोट का उपचार कराते रहेंगे और इसी कारण IPL के शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाएंगे। चाहर पिछले महीने भारत और वेस्टइंडीज के बीच कोलकाता में खेले गए तीसरे और अंतिम टी-20 मुकाबले में चोटिल हो गए थे। उनकी जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था।

 

 

 

यह भी पढ़े………………………………………..

पांवटा साहिब: भगवानपुर में एक दर्जन से अधिक मुस्लिम समाज के लोगों ने थामा भाजपा का दामन

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विधानसभा चुनावों में नूरपुर रहेगी हॉट सीट, ये चेहरा है बड़ा कारण

Spread the love THE NEWS WARRIOR 24 /03/2022 हिमाचल विधानसभा चुनाव में हाट सीट बनेगी नूरपुर त्रिकोणीय मुकाबला होने के आसार निक्‍का के ऐलान से तीसरे विकल्‍प को मिली हवा नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में  हो सकता है।कोई बड़ा धमाका  कांगड़ा:- पंजाब के साथ सटी जिला कांगड़ा की नूरपुर विधानसभा सीट […]

You May Like