DUBBLE MURDER CASE: कांगड़ा में दो सगे भाइयों की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 0 Second
THE NEWS WARRIOR
28/04/2022

कांगड़ा में दो सगे भाइयों का बेरहमी से कत्ल

मध्यप्रदेश के रहने वाले थे युवक

मौके पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस व साक्ष्य जुटाए

कांगड़ा:-

कांगड़ा जिले के थाना इंदौरा के अंतर्गत गांव डाहकूलाड़ा में दो सगे भाइयों का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। जानकारी के अनुसार सुबह तड़के डाहकूलाड़ा की प्रधान के बेटे निर्मल प्रसाद ने थाना इंदौरा को सूचित किया कि उनके पड़ोस में रहने वाले दो प्रवासीयों का कत्ल हो गया है। डीएसपी नूरपुर सुरिंद्र शर्मा टीम सहित मोके पर पहुंचे व शवों को कब्जे में लेकर जांच में जुट गए। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

मजदूरी का काम करते थे युवक

मौके पर पहुंच कर डॉ. विजय की अगुवाई में फोरेंसिक जांच टीम घटनास्थल पर पहुंची व साक्ष्य जुटाए। डीएसपी सुरिंद्र शर्मा ने बताया कि मृतक मूल रूप से गांव सांगरा जिला पन्ना मध्यप्रदेश के रहने वाले है। यहां मजदूरी का काम करते थे। बीती रात सोते समय किसी तेजधार हथियार से दोनों का कत्ल कर दिया गया। मृतकों की पहचान अनिल कुमार (18) विनोद कुमार (21) पुत्र धनी राम, मध्यप्रदेश के रूप में हुई है। संदेह के आधार पर घनश्याम जोकि उनके साथ ही रहता है को गिरफ्तार कर पूछताछ जा रही है।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े…………………………………..

जवाहर नवोदय विद्यालय में 30 अप्रैल को प्रवेश परीक्षा- अनूप सिंह

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चंबा-सराहन मार्ग पर बोलेरो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त,15 विद्यार्थी घायल

Spread the love THE NEWS WARRIOR 28/04/2022 चंबा-सराहन मार्ग पर बोलेरो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त  हादसे में स्कूल के 15 विद्यार्थी घायल चंबा:- हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में सड़क हादसे में स्कूल के 15 विद्यार्थी घायल हो गए हैं। मंगलवार दोपहर बाद चंबा-सराहन मार्ग पर बोलेरो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। 15 […]

You May Like