प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने के किए जाएँगे प्रयास, सीएम जयराम ठाकुर

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:3 Minute, 36 Second

THE NEWS WARRIOR
25 /04 /2022

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नई दिल्ली में हिमाचल भवन में स्टेट मीडिया सेंटर का किया शुभारंभ

समान नागरिक संहिता एक अच्छा कदम प्रदेश में लागू करने के किए जाएंगे प्रयास 

सीएम जयराम मिलेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से 

दिल्ली:-

सीएम जयराम आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलेंगे। उनसे राज्य के हितों से जुडे़ मसले उठाएंगे। प्रदेश में पुलिस बल के सुदृढ़ीकरण और अन्य मामलों पर मदद मांग सकते हैं।

स्टेट मीडिया सेंटर का किया शुभारंभ 

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को नई दिल्ली स्थित हिमाचल भवन में स्टेट मीडिया सेंटर का शुभारंभ किया। इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता एक अच्छा कदम है। विचार-विमर्श करने के बाद प्रदेश में इसे लागू करने के प्रयास किए जाएंगे।

 कुछ भी नहीं हिमाचल में नेतृत्व के नाम पर

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अरविंद केजरीवाल पर भी जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की हिमाचल प्रदेश में कोई स्वीकार्यता नहीं है। अरविंद केजरीवाल शालीनता से बात नहीं कर रहे हैं। हिमाचल में बदले की भावना से काम करने की परंपरा को हमने खत्म किया है। आम आदमी पार्टी के पास हिमाचल में नेतृत्व के नाम पर कुछ भी नहीं है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलेंगे

सीएम जयराम आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलेंगे। उनसे राज्य के हितों से जुडे़ मसले उठाएंगे। प्रदेश में पुलिस बल के सुदृढ़ीकरण और अन्य मामलों पर मदद मांग सकते हैं। जयराम केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीता रमण और अन्य केंद्रीय मंत्रियों से भी भेंट कर सकते हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के शिमला और कांगड़ा में हुए दो रोड शो के बाद उनका दिल्ली जाना सांगठनिक दृष्टि से भी अहम है।

शाह को हिमाचल आने का दे सकते है न्योता

भाजपा मई महीने में हिमाचल प्रदेश में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की एक रैली आयोजित करने जा रही है। अभी इसका स्थान निश्चित नहीं है। वह शाह को हिमाचल आने का भी प्रारंभिक न्योता दे सकते हैं। जून में पीएम नरेंद्र मोदी ने भी हिमाचल प्रदेश आना है तो वह इस संबंध में भी चर्चा कर सकते हैं।

यह भी पढ़े:-

बाल सरक्षण समिति बिलासपुर की त्रैमासिक बैठक का किया गया आयोजन, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लाहौल स्पीति: कोकसर में रास्ता भटक चुके दो पर्यटक किए रेस्क्यू

Spread the love THE NEWS WARRIOR 25/04/2022 लाहौल स्पीति के कोकसर में रास्ता भटक चुके दो पर्यटक किए गए रेस्क्यू लापता हुए दोनों पर्यटकों की खबर से पर्यटन नगरी में मच गया हड़कंप कॉल लोकेशन ट्रेस से मिली सकुशल मनाली पहुंचने की खबर लाहौल स्पीति:- लाहौल स्पीति के कोकसर में लापता […]

You May Like