हिमाचल के आठ खिलाड़ी भारतीय कबड्डी टीम कैंप के लिए हुए चयनित

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:3 Minute, 19 Second

THE NEWS WARRIOR
09/04/2022

भारतीय कबड्डी टीम के कोचिंग कैंप के लिए हिमाचल प्रदेश के आठ खिलाड़ी हुए चयनित

छह महिलाएं और दो पुरुष कैंप के लिए हुए चयनित

कैंप से एशियन गेम्स 2022 के लिए टीम इंडिया का किया जाना है चयन

11 अप्रैल से एक मई तक चलेगा अभ्यास शिविर

बिलासपुर:-

भारतीय कबड्डी टीम के कोचिंग कैंप के लिए हिमाचल प्रदेश के आठ खिलाड़ी चयनित हुए हैं। इनमें छह महिलाएं और दो खिलाड़ी पुरुष वर्ग की टीम में शामिल हैं। इसी कैंप से एशियन गेम्स 2022 के लिए टीम इंडिया का चयन किया जाना है। दोनों टीमों के लिए अभ्यास शिविर 11 अप्रैल से एक मई तक चलेगा।

देश भर से महिला वर्ग में 40, खिलाड़ी शिविर में लेंगी हिस्सा 

महिलाओं का गुजरात और पुरुष टीम के लिए नई दिल्ली में अभ्यास शिविर लगेगा। महिला टीम में बिलासपुर से निधि शर्मा, कुल्लू से कविता, मंडी की भावना, सोलन से ज्योति, सिरमौर से पुष्पा और साक्षी का चयन किया गया है। यह सभी महिला खिलाड़ी पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। देश भर से महिला वर्ग में 40 खिलाड़ी शिविर में हिस्सा लेंगी।

पुरुष वर्ग से दो खिलाड़ी शिविर के लिए चयनित

पुरुष वर्ग में भी दो खिलाड़ी शिविर के लिए जाएंगे। इनमें बलदेव सिंह और विशाल भारद्वाज का नाम शामिल किया गया है। हिमाचल प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव कृष्ण लाल ने बताया कि इंडिया कैंप के लिए प्रदेश के आठ खिलाड़ियों का चयन किया गया है। महिलाओं का कोचिंग कैंप स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया नेताजी सुभाष गांधीनगर गुजरात में होगा। हिमाचल की यह खिलाड़ी टॉप लिस्ट में हैं।

विदेशी धरती पर चमकीं हैं हिमाचल की बेटियां 

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कविता कई बार इंडिया की जर्सी पहनकर विदेशों में नाम चमका चुकी हैं। कविता राइट कवर की खिलाड़ी हैं। निधि बिलासपुर जिले के किसान परिवार से संबंध रखती हैं। ईरान में इंडिया टीम का प्रतिनिधित्व कर अपने देश का नाम रोशन कर चुकी है। इंडिया कैंप के लिए चयनित हुई पुष्पा, भावना और ज्योति ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े………………………………….

घुमारवीं केंद्रीय विद्यालय में कला शिक्षक रणजीत कुमार उलटे क्रम में लिखाई और स्टेंप के जरिए पोरट्रेट बनाने को लेकर आज-कल चर्चा में

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा ने चलाया आप पर झाड़ू, आप के कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

Spread the love THE NEWS WARRIOR 09 /04/2022 नड्डा के शिमला में रोड शो से कुछ घंटे पहले भाजपा ने आप हिमाचल पर चलाया  झाडू़ भाजपा अध्य्क्ष जेपी नड्डा भी हिमाचल प्रदेश के चार दिवसीय दौरे पर  पंजाब में प्रचंड जीत के बाद अब आप की नजर हिमाचल प्रदेश पर […]

You May Like