हिमाचल में बजा चुनावी बिगुल, 12 नवंबर को मतदान, 8 दिसंबर को नतीजे

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:3 Minute, 51 Second

THE  NEWS WARRIOR
14 /10 /2022

चुनाव आयोग ने मतदान व मतगणना की तिथियां तय

हिमाचल प्रदेश:

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 की रणभेरी बज गई है। चुनाव आयोग ने मतदान व मतगणना की तिथियां तय कर दी हैं। हिमाचल प्रदेश में सभी 68 विधानसभा सीटों पर 12 नवंबर को मतदान होगा। 8 दिसंबर मतों की गणना को होगी। 17 अक्‍टूबर से चुनाव की अधिसूचना जारी होगी। 25 अक्‍टूबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 27 अक्‍टूबर को स्‍क्रूटनिंग होगी। 29 अक्‍टूबर तक प्रत्‍याशी नाम वापस ले सकेंगे।

आज से आदर्श चुनाव आचार संहिता हिमाचल में  लागू

हिमाचल प्रदेश में आज से आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू कर हो गई है। नामांकन के दिन तक युवा मतदाता वोट बना सकेंगे। आठ जनवरी 2023 को हिमाचल प्रदेश की मौजूदा सरकार अपना कार्यकाल पूरा कर रही है। हिमाचल में भाजपा और कांग्रेस दो प्रमुख दल हैं। भाजपा इस बार मिशन रिपीट के लिए पूरा जोर लगा रही है। वहीं कांग्रेस का मानना है कि रिवाज इस बार भी नहीं बदलेगा। यानी सरकार रिपीट नहीं होगी।

 प्रदेश में 55 लाख वोटर

चुनाव आयोग ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में 55 लाख वोटर हैं। इनमें 27 लाख 80 हजार पुरुष और 27 लाख 27 हजार महिलाएं हिस्सा लेंगी। चुनाव में शामिल सेवा कर्मियों की संख्या 67 हजार 532 होगी। इसके अलावा PWD 56,001 होगी। इसके अलावा 80 साल से ज्यादा उम्र के 1.22 लाख मतदाता हैं। इसके साथ ही 1184 मतदाता ऐसे हैं, जिनकी उम्र 100 साल से ज्यादा है।

 प्रदेश में एक चरण में होगा चुनाव

चुनाव आयोग के प्रमुख राजीव कुमार ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में एक चरण में चुनाव होगा। उन्होंने बताया कि हर मतदान केंद्र ग्राउंड फ्लोर पर ही होगा। हिमाचल में इस बार कुल 55.07 लाख मतदाता वोट डाल सकेंगे।

चुनाव आयोग के प्रमुख राजीव कुमार ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को मतदान होगा। आठ दिसंबर को नतीजे आएंगे।

कोविड प्रोटोकॉल के तहत होगा चुनाव

चुनाव आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि कोविड प्रोटोकॉल के तहत चुनाव होगा। नामांकन तक वोटर जुड़ सकेंगे। चुनाव के दौरान सीमाएं सील होंगी। फेक न्यूज और अफवाहों पर ध्यान न दें।

 इन  लोगो को आयोग घर जाकर मतदान करने की सुविधा देगा

चुनाव आयोग ने कहा कि 80 साल से ज्यादा उम्र के लोग, विकलांग या कोविड संक्रमित जो वोट देना चाहते हैं और वह लोग पोलिंग बूथ तक नहीं आ सकते ऐसे मतदाताओं को आयोग घर जाकर मतदान करने की सुविधा देगा।

यह भी पढ़े:

हिमाचल: 337 सीटों पर आउटसोर्सिंग एजेंसी ने मांगे आवेदन, 18 अक्टूबर तक करें अप्लाई

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

1करोड 35 लाख नवनर्मित उपतहसील कार्यालय भवन लोगों को समर्पित- अनुराग ठाकुर

Spread the love THE  NEWS WARRIOR 14 /10 /2022 नवनिर्मित उप तहसील कार्यालय भवन नम्होल का विधिवत पूजा अर्चना के साथ किया उद्घाटन बिलासपुर – केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा आज नम्होल में एक करोड़ 35 लाख से नवनिर्मित उप तहसील कार्यालय […]

You May Like