THE NEWS WARRIOR
29 /08 /2022
प्रदेश एवं प्रदेश के बाहर की नामी कम्पनीज ले रही भाग
ऊना:-
सूचना श्रम एवं रोजगार बिभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा दिनाक 4 सितम्बर 2022 को सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बंगाना तहसील बंगाना , जिला ऊना ( हिमाचल प्रदेश ) में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है जिसमे प्रदेश एवं प्रदेश के बाहर की नामी कम्पनीज भाग ले रही है । रोजगार मेले में कुशल एवं अकुशल कामगारों का चयन किया जायेगा । रोजगार के इच्छुक आवेदक जो रोजगार मेले में भाग लेना चाहते है वो दिंनाक 4 सितम्बर 2022 को सरकारी औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान बंगाना ( गाँव दुमखर , नजदीक पुलिस थाना बंगाना ) , तहसील बंगाना , जिला ऊना ( हिमाचल प्रदेश ) में सुबह 10:00 बजे मूल दस्ताबेजो सहित उपस्थित हो । जो भी नियोक्ता अपनी औधोगिक इकाई हेतु कर्मचारियों के चयन के लिए रोजगार मेले में भाग लेना चाहती है बो जिला रोजगार अधिकारी ऊना से सम्पर्क करे । रोजगार के इच्छुक आवेदक जिला रोजगार कार्यालय ऊना के Facebook Page ” Distt . Employment Exchange Una ” पर भी जुड़ सकते है
यह भी पढ़े:-