THE NEWS WARRIOR
06/06/2022
यूपी का रहने वाला हैं घायल
स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही, बिना हूटर की 108 में किया घायल को पीजीआई रेफर
बिलासपुर:-
राष्ट्रीय उच्च मार्ग चंडीगढ़ मनाली 205 पर आज सवेरे करीब साढ़े पांच बजे छड़ोल के पास दो वॉल्वो बसों की टक्कर हो गई। जिसमें एक चालक का हाथ कट गया। चालक को तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल में लाया गया। जहां, से प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया। घायल चालक की पहचान सत्य प्रकाश पुत्र तेज सिंह मथुरा यूपी का के रूप में हुई है।
दो वॉल्वो बसों की आपस में टक्कर
जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय मार्ग चंडीगढ़ मनाली 205 छडोल के पास दो वॉल्वो बस की टक्कर में एक व्यक्ति का हाथ कट गया था। उस व्यक्ति को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया। जहां से चंडीगढ़ पीजीआई के लिए रेफर किया गया है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुटी हुई है और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
आपको बता दें कि बस नंबर यूपी 17 एटी 3838 यह बस मनाली से दिल्ली की ओर जा रही थी। वहीं, दूसरी बस नंबर PB 01C 0441 दिल्ली से मनाली की ओर जा रही थ। दिल्ली से आ रही बस को चालक सत्यम कुमार चला रहा था। चालक शिव नगर दिल्ली का रहने वाला बताया जा रहा है। चालक सत्यम कुमार को भी इस हादसे में हल्की चोटें आई हैं।
यह भी पढ़े:-
अब हार्न बजाने पर पड़ सकता हैं हजारों का जुर्माना, मोटर व्हीकल एक्ट के नियम जानने के लिए पढ़े खबर
मौके पर पहुंची पुलिस
पुलिस को घटना की सूचना करीब साढ़े छह बजे प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों तरफ लगे जाम को खुलवाने में जुट गई। वहीं, घायल व्यक्तियों को क्षेत्र अस्पताल में लाया गया।
स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही
वहीं हादसे के बाद बिलासपुर में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। एक घायल मरीज को आपातकालीन 108 में चंडीगढ़ के लिए रेफर किया गया जिसमें हूटर ही नहीं था।
यह भी पढ़े:-