कांग्रेस नेताओ के पार्टी छोड़ने के डर से बनाए चार कार्यकारी अध्यक्ष: जयराम ठाकुर

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:3 Minute, 46 Second
 
THE  NEWS  WARRIOR
06 /05 /2022

कांग्रेस पार्टी ने बनाए चार कार्यकारी अध्यक्ष 

कांग्रेस ने अध्यक्ष पद के नाम पर बना रखा है तमाशा 

पद के सहारे कब तक हिमाचल में कांग्रेस को रखेंगे टिका कर 

प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने की सभी संभावनाएं समाप्त

हिमाचल:-

कोई नेता पार्टी छोड़कर न चला जाए, इसलिए कांग्रेस पार्टी ने चार कार्यकारी अध्यक्ष बना दिए हैं। कांग्रेस ने अध्यक्ष पद के नाम पर तमाशा बना रखा है। किस बात का शपथ ग्रहण समारोह कांग्रेस पार्टी कर रही है। पद के सहारे कब तक हिमाचल में कांग्रेस को टिका कर रखेंगे। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने की सभी संभावनाएं समाप्त हो गई हैं।

एसआइटी का गठन

यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बाहरा विश्वविद्यालय में आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान कही। उन्होंने कहा कि पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा को रद कर दिया गया है। बीते कई दिनों से पेपर लीक होने की शिकायत मिल रही थी। इस मामले में एसआइटी का गठन कर दिया गया है। कोई भी व्यक्ति इस मामले में सवाल न उठा सके। जल्द इस माह के अंत तक फिर से पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा करवाई जाएगी।

भाजपा सरकार ने सबसे अधिक युवाओं को नौकरी की प्रदान 

सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि अब तक मौजूदा भाजपा सरकार ने सबसे अधिक युवाओं को नौकरी प्रदान की है। बीते चार वर्षों में लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग सहित अधिकतर विभागों में कर्मचारियों को भर्ती किया है।

एक करोड़ रुपये तक ऋण प्रदान किया जा रहा

सोलन स्थित बाहरा विश्वविद्यालय में एक नई पहल हुई है तथा रोजगार के अवसर युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए हैं। सीएम ने कहा कि प्रदेश में पहली बार मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत प्रदेश के युवाओं को एक करोड़ रुपये तक ऋण प्रदान किया जा रहा है। महिलाओं व युवतियों को 35 प्रतिशत तक की सबसिडी प्रदान की जा रही है।

बाहरा विश्वविद्यालय ने इस दिशा में बेहतरीन कार्य किया

प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि एक दिन में करीब एक हजार लोगों को रोजगार मिलना काफी बड़ी बात है। सभी को सरकारी नौकरी नहीं दी जा सकती है। इसके विकल्प के रूप में निजी कंपनियों में युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जा सकते हैं। बाहरा विश्वविद्यालय ने इस दिशा में बेहतरीन कार्य किया है।

 

 

 

 

 

 यह भी पढ़े :-

हिमाचल: कांग्रेस के खेमे में फेरबदल की तैयारियां शुरू,महा सचिव से लेकर जिलाध्यक्ष की हो सकती हैं नियुक्तियां

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जयराम ठाकुर ने दिखाई दरियादिली: दिल्ली ले जाने के लिए सुखराम को दिया सरकारी हेलीकाप्टर 

Spread the love THE NEWS WARRIOR 07 /05 /2022 पूर्व केंद्रीय दूरसंचार मंत्री पंडित सुखराम की हालत स्थित बनी जयराम ठाकुर ने जोनल अस्पताल मंडी में पंडित सुखराम का जाना कुशलक्षेम  राजनीति के चाणक्य माने जाने वाले पंडित सुखराम को ब्रेन स्ट्रोक की शिकायत प्रदेश के विकास में पंडित सुखराम […]

You May Like