Read Time:1 Minute, 30 Second
THE NEWS WARRIOR
11/04/2022
राहियां में विवाहित महिला ने पंखे से फंदा लगाकर कर ली आत्महत्या
दो महीने पहले ही हुई थी शादी
घर में अकेली थी प्रियंका
घुमारवीं:-
घुमारवीं पुलिस थाना के तहत औहर पंचायत में एक विवाहित महिला ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मामले की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पंचायत की प्रधान प्रेमलता ने बताया कि 20 वर्षीय प्रियंका घर पर अकेली थी। उसने पंखे से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। महिला के पति अजय शर्मा घर से बाहर थे। घर पर केवल अजय शर्मा, उनकी माता और पत्नी ही रहते थे। लेकिन जब यह घटना हुई उस समय घर पर महिला प्रियंका अकेली ही मौजूद थी।
पंचायत प्रधान ने बताया कि लड़की झंडूता के जबलु गांव की मूल निवासी थी और उनकी शादी औहर पंचायत में अजय शर्मा के साथ 11 फरवरी को दो महीने पहले ही हुई थी। इस घटना के बाद लड़की के मायके से लोग पहुंचे और पुलिस ने उनसे भी पूछताछ की है।
यह भी पढ़े………………………………..