घुमारवीं: वर्करों का जोश, मिशन रिपीट की गवाही- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

Spread the love
THE NEWS WARRIOR
12/04/2022

घुमारवीं में भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश देखकर गदगद हुए नड्डा

घुमारवीं में वर्करों का उत्साह व आंखों की चमक, प्रदेश में भाजपा सरकार की मिशन रिपीट की दे रही है गवाही

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा: प्रदेश के विकास को भाजपा जरूरी, प्रदेश सरकार को दी शाबाशी

घुमारवीं:-

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि घुमारवीं में वर्करों का उत्साह व आंखों की चमक प्रदेश में भाजपा सरकार की मिशन रिपीट की गवाही दे रही है। कार्यकर्ताओं से संवाद कार्यक्रम के तहत जगत प्रकाश नड्डा सोमवार देर सायं घुमारवीं में एम फोर यू में भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे थे। कार्यकर्ताओं का जोश देखकर गदगद नड्डा ने कहा कि देश व प्रदेश के विकास के लिए भाजपा जरूरी है। डबल इंजन की सरकार ने हिमाचल प्रदेश का चहुंमुखी विकास किया है। पहले विकास के कार्यों के लिए हजारों रूपये मिलते थे, लेकिन अब विकास कार्यों पर करोड़ों रूपये खर्च हो रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में सभी वर्गों का एक समान विकास ही सरकार की मिशन रिपीट का आधार बनेगा।

भाजपा सरकार की कल्याणकारी नीतियों के चलते अथाह हुआ विकास

नड्डा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा सरकार की कल्याणकारी नीतियों के चलते अथाह विकास हुआ है। जल जीवन मिशन के तहत पीने के पानी के क्षेत्र में करोड़ों रूपये खर्च किए जा रहे हैं। हर घर में नल तथा उसमें शुद्ध जल पहुंचाने को भाजपा सरकार प्रतिबद्ध है। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत हर गरीब व आम जनमानस का प्रतिवर्ष पांच लाख रूपये तक का इलाज फ्री हो रहा है, इसी तर्ज पर प्रदेश सरकार द्वारा हिम केयर योजना शुरू की गई है। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश में लाखों लोग लाभान्वित हो चुके हैं।

जयराम सरकार ने गृहणी योजना चलाकर प्रदेश में लाखों गृहणियों को किया लाभान्वित 

डबल इंजन सरकार का महत्व बताते हुए उन्होंने कहा कि गृहणियों को लाभान्वित करने के लिए केंद्र सरकार ने उज्जवला योजना शुरू की। इस योजना को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश की जयराम सरकार ने गृहणी योजना चलाकर प्रदेश में लाखों गृहणियों को लाभान्वित किया। उन्होंने हर दृष्टि से विकासात्मक कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। इस मौके पर प्रदेश सरकार में खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने भी संबोधित किया।

 

 

 

यह भी पढ़े………………………………..

मल्टी टास्क वर्कर भर्ती: उम्मीदवार13 से 27 अप्रैल तक कर सकेंगे आवेदन, विभाग ने जारी किए निर्देश