The News Warrior
20 जनवरी 2022
हिमचाल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से आने वाले दिनों में मौसम बेहद खराब रहेगा। प्रदेश मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए बर्फीले तूफान के साथ भारी बर्फबारी और बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। पिछले कल रात से ही प्रदेश में बारिश का सिलसिला शुरू हो चूका है जबकि रोहतांग व लाहुल घाटी में हल्का हिमपात होने से क्षेत्र में ठंड फिर एक बार बढ़ गई है।
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में जानकारी दी है कि प्रदेश में 21 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ पूरी तरह से सक्रिय रहेगा। इस दौरान मौसम विभाग ने ख़ास तौर पर लाहुल स्पीति, कुल्लू, किन्नौर,शिमला व चंबा जिला प्रशासन को सतर्क रहने के लिए चेतावनी जारी की है जहाँ जीवन मौसम के कारण अस्त-व्यस्त हो सकता है।
लाहुल स्पीति, कुल्लू, किन्नौर,शिमला व चंबा जिलों समेत उनके आस पास के के ऊंचे इलाकों में 22 से 23 जनवरी तक भारी बर्फ़बारी व बारिश हो सकती है जबकि कुछ इलाकों में ओलावृष्टि व बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है। इसके इलावा मंडी, बिलासपुर, ऊना और सिरमौर जिले में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है।
आपको बता दें कि इस बीच शिमला, चंबा, कुल्लू, किन्नौर, मंडी और लाहुल स्पीति में पानी, बिजली व संचार सेवाएं भी बाधित हो सकती हैं जिसके लिए संबंधित जिला प्रशासन को अग्रिम रूप से उचित व्यवस्था करने के लिए कहा गया है। साथ ही भारी बर्फ़बारी व बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा भी बढ़ सकता है और अधिकांश क्षेत्रों में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी । बता दें सूबे में पहले से ही कुल 34 पेयजल योजनाएं प्रभावित हैं और 129 सड़कें बंद हैं। इन में से लाहुल स्पीति में 111, कुल्लू में पांच, मंडी में चार, शिमला में तीन और चंबा में छह सड़कें बंद हैं।
न्यूनतम व अधिकतम तापमान –
स्थान | न्यूनतम | अधिकतम |
केलांग | -8.6 | -3.0 |
सोलन | 3.2 | 17.0 |
मनाली | 1.5 | 11.8 |
कल्पा | -1.6 | 6.5 |
शिमला | 5.1 | 12.35 |
भुंतर | 4.95 | 14.0 |
सुंदरनगर | 3.7 | 15.7 |
ऊना | 6.4 | 13.0 |
धर्मशाला | 5.6 | 14.0 |
नाहन | 5.7 | 5.9 |
ये भी पढ़ें: