हिमाचल: यूनिवर्सिटी कैंपस में ABVP और SFI के कार्यकर्ता आपस में भिड़े, 2 को आई चोटें

0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 12 Second

THE  NEWS WARRIOR
06 /12 /2022

दोनों छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं की हरकतों पर नजर रखी जा रही

हिमाचल:

हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी में ABVP-SFI कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इस हिंसक झड़प में 4 कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए रिपन अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल कैंपस में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस माैके पर है। दोनों छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं की हरकतों पर नजर रखी जा रही है।

ABVP और SFI के कार्यकर्ताओं में कहासुनी
मिली जानकारी के मुताबिक, समरहिल चौक पर ABVP और SFI के कार्यकर्ताओं में कहासुनी हुई। इसके बाद ऑटर्स ब्लॉक के बाहर कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। छात्र संगठनों ने एक दूसरे पर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। वहीं कुछ कार्यकर्ता कैंपस में लोहे की रॉड और डंडे लेकर भी पहुंचे हुए हैं।

 कमेंट करना बना लड़ाई का कारण

समरहिल चौक पर कुछ एबीवीपी और एसएफआई कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान दो कार्यकर्ता आपस में बहस करने लगे। ये बहस लड़ाई में बदल गई। दोनों कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे पर हमला शुरू कर दिया। देखते ही देखते अन्य कार्यकर्ता भी वहां आ गए। जिससे हिंसा शुरू हो गई।

SFI कार्यकर्ताओं ने पहले मारपीट की: ABVP
छात्र संगठन ABVP के कैंपस प्रेस सचिव सचिन का कहना है कि SFI कार्यकर्ताओं ने उनके कार्यकर्ताओं के ऊपर हमला किया। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं SFI ने ABVP पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।

 

 

 

 

यह भी पढ़े:

कुल्लू: नाके पर से नशा तस्कर गिरफ्तार, युवक पंजाब के मोगा का रहने वाला

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हिमाचल:बद्दी में चार महीने में बना दीं एक करोड़ रुपये की नकली दवाएं, पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

Spread the love THE  NEWS WARRIOR 06 /12 /2022 उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों में भी नकली दवाओं की सप्लाई की आशंका सोलन: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला के बद्दी में नकली दवाइयां बनाने का काला कारोबार करीब चार महीने से चल रहा था। इस दौरान करीब एक करोड़ […]