हिमाचल: भाजपा के उपाध्‍यक्ष व पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा का निधन

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 23 Second

THE NEWS WARRIOR
04 08 /2022

वीरवार सुबह उन्होंने अम्ब स्थित निवास पर ही ली अंतिम सांस

हिमाचल:-

हिमाचल प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष एवं हिमुडा के उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा का आज सुबह निधन हो गया है। वह कुछ समय से अस्वस्थ थे। वीरवार सुबह उन्होंने अम्ब स्थित निवास पर ही अंतिम सांस ली। धूमल सरकार में खेल व एक्साइज मंत्री रहे प्रवीण शर्मा के निधन की खबर आते ही राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई है।

मुख्‍यमंत्री धूमल के बहुत खास व करीबी थे

दोपहर 2:00 बजे उनका अम्ब स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। प्रवीण शर्मा भाजपा के कद्दावर नेता थे। इन्हें प्रो. प्रेम कुमार धूमल का हनुमान भी कहा जाता था। वह 1998 से लेकर 2003 तक धूमल सरकार में खेल व एक्साइज मंत्री रहे थे। प्रवीण शर्मा पूर्व मुख्‍यमंत्री धूमल के बहुत खास व करीबी थे। वह अनुराग ठाकुर के संसदीय क्षेत्र में चुनाव प्रभारी भी रहे। धूमल के पुत्र अनुराग की जीत में भी उनका काफी योगदान रहता था।

2007 से 2012 तक प्रदेश हिमुडा के रहे उपाध्यक्ष

इसके बाद प्रदेश भाजपा में कई संगठनात्मक पद संभालने के बाद वे 2007 से 2012 तक प्रदेश हिमुडा के उपाध्यक्ष रहे। वहीं जयराम ठाकुर की मौजूदा सरकार में भी प्रवीण शर्मा हिमुडा के उपाध्यक्ष का पद संभाल रहे थे। उनके निधन पर पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने दुख जताया है।

 

 

 

यह भी पढ़े:-

हमीरपुर में चिट्‌टा के साथ व्यक्ति गिरफ्तार,10 ग्राम नशा बरामद

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

काँगड़ा में सांप के काटने से डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत

Spread the love THE  NEWS WARRIOR 04 /08 /2022 छत्र में करीब डेढ़ वर्षीय बच्चे को आंगन में खेलते समय सांप ने डस लिया कांगड़ा:- कांगड़ा जिले के उपमंडल फतेहपुर की पंचायत छत्र में करीब डेढ़ वर्षीय बच्चे को आंगन में खेलते समय सांप ने डस लिया जिस कारण रियान […]

You May Like