THE NEWS WARRIOR
13/04/2022
चंबा जिले में एक कार बेकाबू होकर खाई में जा गिरी
हादसे में दो युवकों की मौत, जबकि दो महिलाएं घायल
हरिद्वार से अस्थियां विसर्जित कर लौट रहे थे कार सवार
चंबा:-
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में बुधवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एक कार खाई में गिर गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया है।
हरिद्वार से अस्थियां विसर्जित कर लौट रहे लोग हुए कार हादसे का शिकार
जानकारी के अनुसार, चंबा-पठानकोट हाईवे पर तुन्नूहट्टी के पास यह हादसा हुआ। हरिद्वार से अस्थियां विसर्जित कर लौट रहे लोगों की कार हादसे का शिकार हो गई। कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं घायल हैं।
पुलिस की टीम मौके पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य चलाया
हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस चौकी बकलोह की टीम मौके पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य चलाया। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है जबकि घायलों को उपचार के लिए हरिगिरी अस्पताल कमलाड़ी में भर्ती करवाया गया है।
तीसा के रहने वाले लोग
हादसे का शिकार हुए लोग तीसा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। एसपी अभिषेक यादव ने बताया कि सिविल अस्पताल डलहौजी में मृतकों का पोस्टमार्टम होगा।
यह भी पढ़े………………………………