हिमाचल: पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में सीबीआई जल्द ही कर सकती है मामला दर्ज

0 0
Spread the love
Read Time:3 Minute, 16 Second

THE  NEWS WARRIOR
21 /11 /2022

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बीते 17 मई को पेपर लीक मामले में सीबीआई से जांच करवाने का फैसला लिया था

हिमाचल:

हिमाचल पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में सीबीआई जल्द ही मामला दर्ज कर सकती है। सीबीआई ने कांगड़ा, सोलन पुलिस और सीआईडी से रिकॉर्ड और स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बीते 17 मई को पेपर लीक मामले में सीबीआई से जांच करवाने का फैसला लिया था। लेकिन अब सात माह बीत जाने के बाद सीबीआई ने पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले की जांच के लिए रिकॉर्ड मांगा है।

91 आरोपियों के खिलाफ  मामला दर्ज

पेपर लीक मामले में सरकार ने विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया है। एसआईटी अब तक 183 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। कई आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट भी दायर की गई है। पुलिस थाना गगल में 91 आरोपियों के खिलाफ  मामला दर्ज किया गया है। एफ आईआर दर्ज होने के बाद कांगड़ा कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई है। पुलिस थाना अर्की में दर्ज किए गए केस में 29 आरोपियों के खिलाफ  चार्जशीट दायर की गई है।

सीबीआई ने मांगा रिकॉर्ड 
हिमाचल सीआईडी के पुलिस थाना भराड़ी में भी मामला दर्ज किया गया है। इसके तहत 61 आरोपियों के खिलाफ  चार्जशीट दायर की गई है। सूत्र बताते हैं कि सीबीआई ने कांगड़ा पुलिस से कांस्टेबल पेपर लीक मामले की स्टेटस रिपोर्ट सहित अन्य जानकारियां ले ली हैं। अब सीआईडी से भी इसका रिकॉर्ड लिया जाना है। एसपी कांगड़ा खुशहाल चंद ने माना कि सीबीआई ने रिकॉर्ड मांगा है।

यह है मामला
पुलिस कांस्टेबलों के 1,334 पदों की भर्ती के लिए बीते 27 मार्च को प्रदेश भर में 81 केंद्रों में लिखित परीक्षा हुई थी। 5 अप्रैल को परिणाम घोषित हुआ था। अमर उजाला ने पेपर लीक होने का मामला उजागर किया था। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने लिखित परीक्षा रद्द कर मामला सीबीआई को देने की बात कही। इसके बाद पुलिस ने सबसे पहले कांगड़ा से ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अब उपहारों के नाम पर होने लगी धोखाधड़ी, गिफ्ट पैक ऑफर का फोन आए तो सावधान

Spread the love THE  NEWS WARRIOR 21 /11 /2022 साइबर क्राइम सेल की एडवाइजरी, झांसे में न आएं शिमला: इन दिनों लोगों को गिफ्ट पैक देने के नाम पर फर्जी कॉल आ रहे हैं। लोग भी झांसे में आकर शातिरों के कहने पर अपनी जमा पूंजी गंवा रहे हैं। ऐसे […]

You May Like