हिमाचल:लाहौल घाटी में फटा बादल, यातायात मार्ग ठप

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 11 Second

THE NEWS WARRIOR
02 /07 /2022

बाढ़ की वजह से ग्रामीणों के खेतों में घुसा पानी सड़क को भी नुकसान पहुंचा

घाटी में जगह-जगह हुआ भूस्खलन  

केलांग:-

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति के मयाड़ घाटी में बादल फटा है जिसके कारण नालों में बाढ़ आ गई है। बाढ़ की वजह से ग्रामीणों के खेतों में पानी घुस गया साथ ही सड़क को भी नुकसान पहुंचा है। जगह-जगह सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। बादल फटने की घटना से मयाड़ घाटी के ग्रामीण सहम उठे हैं। पिछले साल भी अगस्त में बादल फटने से ग्रामीणों को भारी नुकसान झेलना पड़ा था।लाहौल-स्पीति डीडीएमए ने बताया कि मयाड़ घाटी में बादल फटने से करपट घोट नाला, शकोली नाला और चांगुट के बिग्गी नाले में बाढ़ आई है।

बाढ़ से जानी नुकसान नहीं

बाढ़ से कोई जानी नुकसान तो नहीं हुआ है, लेकिन खेतों में बाढ़ का पानी घुस गया है और सड़क को भी नुकसान पहुंचा है। लोक निर्माण विभाग के अनुसार घाटी में जगह-जगह भूस्खलन भी हुआ है। खेतों में पानी घुसने से फसलों को भी नुकसान हुआ है। लोक निर्माण विभाग सड़क बहाल करने में जुट गया है। विभाग की ओर से राहत कार्य तेज कर दिया गया है।एसडीएम उदयपुर निशांत तोमर ने बताया कि हालात पर नजर रखी जा रही है। राजस्व विभाग नुकसान का जायजा ले रहा है। ग्रामीणों को नालों किनारे न जाने की सलाह भी दी गई है।

 

 

 

यह भी पढ़े:-

हिमाचल: पुराने सिस्टम से ही होंगे कॉलेजों में दाखिले, जाने कब से है प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हिमाचल: साच पास मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त, पति-पत्नी की मौत

Spread the love THE NEWS WARRIOR 02 /07 /2022 दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल घायल चालक का सिविल अस्पताल तीसा में चल रहा उपचार चंबा:- चंबा-किलाड़ वाया साच पास मार्ग पर कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से पति-पत्नी की मौत हो गई। दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप […]

You May Like