हिमाचल प्रदेश में आज से डाक्‍टरों की पेन डाउन स्‍ट्राइक, नही मिलेगा इलाज

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 19 Second

प्रदेश में आज से डाक्टर पेन डाउन स्ट्राइक पर जाएंगे। छठे वेतन आयोग की वेतन विसंगतियों के विरोध में अब डाक्टरों का संयुक्त मोर्चा सामने आया है। इनमें वेटरनरी, एलोपैथी व आयुर्वेद से लेकर सभी श्रेणियां शामिल हैं। डाक्‍टर 10 से 17 फरवरी तक पेन डाउन स्ट्राइक करेंगे। यह आंदोलन का पहला चरण होगा। फिर भी सरकार ने मांगें न मानी तो मास कैजुअल लीव पर होंगे। इसके बाद भी पक्ष में फैसला न आया तो अगला कड़ा कदम उठाएंगे। उस स्थिति में आंदोलन और तेज होगा। प्रदेश में आज डाक्‍टर दो घंटे तक सेवाएं नहीं देंगे। हालांकि इमरजेंसी में सेवाएं मिलती रहेंगी। सुबह साढ़े नौ से साढ़े 11 बजे तक डाक्‍टरों की हड़ताल रहेगी।

हिमाचल प्रदेश पशु चिकित्सक संघ के प्रदेश महासचिव डा. मधुर गुप्ता ने कहा कि सभी डाक्टरों के साथ वेतन विसंगतियां सामने आई हैं। चार प्रमुख बिंदुओं पर संघ संयुक्त मोर्चा के साथ खड़ा है। वेटरनरी डाक्टरों का उच्चतर वेतनमान पंजाब में 2 लाख 37 हजार है तो हिमाचल ने इसे 2 लाख 18 हजार पर फ्रीज कर दिया है। पंजाब से कम क्यों किया गया, इस पर रोष है।

दूसरा, 2015 में बेसिक पे कम बढ़ाई गई। हर डाक्टर को 10 से 20 हजार तक कम बेसिक पे बनाई गई। अब मौजूदा सरकार ने तीन जनवरी के बाद डाइनेमिक एश्योर्ड कैरियर एंश्योरेंस स्कीम बंद कर दी है। इसे बहाल किया जाए। चौथा, अनुबंध पर कार्यरत डाक्टरों को न्यूनतम बेसिक पे दी जाए न की उन्हें बेसिक पे का 60 प्रतिशत पर फिक्स किया जाए। इससे डाक्टरों का वेतन कम हो रहा है।
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ख़ुशख़बरी- हिमाचल सरकार ने कर्मचारियों को 3% DA का तोफा , आदेश किए जारी, जानें कैसे कैसे मिलेगा डीए की किश्त

Spread the loveTHE NEWS WARRIOR हिमाचल सरकार ने हाल ही में राज्य सरकार के कर्मचारियों को केंद्र सरकार के कर्मचारियों की तर्ज पर 3 % डीए बढ़ाने का निर्णय किया था। सरकार ने अब इसके आदेश दे दिए हैं। इसके मुताबिक 31 जनवरी 2022 तक का एरियर GPF में जमा […]

You May Like