हिमाचल: HRTC को बना रहा नशा माफि‍या तस्‍करी का जरिया, जाने पूरी खबर

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 21 Second

THE  NEWS WARRIOR
01 /08 /2022

पुलिस ने हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस में सवार व्यक्ति से 230 ग्राम चूरा-पोस्त किया बरामद 

हिमाचल प्रदेश:-

हिमाचल प्रदेश में नशे के कारोबार को बढ़ाने के लिए नशा माफ‍िया ने नया तरीका ढूंढा  है नशा माफ‍िया ने सार्वजनिक परिवहन को तस्‍करी का नया जरिया बनाया है। पुलिस ने हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस में सवार व्यक्ति से 230 ग्राम चूरा-पोस्त बरामद किया है। नेरवा के झामराड़ी बैरियर पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया। पुलिस ने एचआरटीसी बस को जांच के लिए रोका तो राज मोहम्मद (31) निवासी बडियार डाकघर बारंग तहसील धर्मपुर जिला मंडी से 230 ग्राम चूरा-पोस्त पकड़ा।

मामला दर्ज कर जांच शुरू

आरोपित से पूछताछ में सामने आया कि वह इसे नेरवा ले जा रहा था, जहां पर इसे किसी को डिलीवर करना था। पुलिस अब इस बात की जानकारी जुटा रही है कि नशे की इस तस्करी में कौन लोग संलिप्त हैं। यह कहां से इसको खरीदकर लाया था और किन लोगों को इसकी सप्लाई करने वाला था। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बसों को बना रहे नशा तस्करी का जरिया 

पुलिस ने नशे के खिलाफ अपने अभियान को तेज किया हुआ है। शातिर नशे की तस्करी के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट यानी बसों को जरिया बना रहे हैं। चूंकि बसों की ज्यादा जांच नहीं होती। ऐसे में शातिर आराम से सामान बस में छुपा देते हैं और अपने गंतव्य तक पहुंच जाते हैं। ऐसे में पुलिस ने अब बसों की चेकिंग भी बढ़ा दी है।

 

 

 

 

 

 यह भी पढ़े:-

राजगढ़: भारी वर्षा से गिरा दो मंजिला मकान, तीन मवेशियों की मौत

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर अचानक गिरा पेड़, बिजली के खम्भे टूटे, बड़ा हादसा होने से टला

Spread the love THE  NEWS  WARRIOR 01 /08 /2022 घटना में कोई जानी नुकसान नहीं काफी देर तक राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर लगा रहा जाम  बिलासपुर : राष्ट्रीय उच्च मार्ग 205 चंडीगढ़ मनाली पर स्थित छड़ोल स्कूल के पास सफेदे का एक बड़ा पेड़ अचानक गिर गया। यह पेड़ सुख […]

You May Like