हिमाचल शिक्षा बोर्ड ने घोषित किए दसवीं के नतीजे ,87.5 फ़ीसदी रहा रिजल्ट

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 15 Second

THE NEWS WARRIOR

29 /06 /2022

परिणाम 87.5 प्रतिशत रहा, मेरिट लिस्ट में लड़कियों का दबदबा रहा

मंडी की देवांगी ओर प्रियंका ने किया टाप 

धर्मशाला:-

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दसवीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। परिणाम 87.5 प्रतिशत रहा है। मेरिट लिस्ट में लड़कियों का दबदबा रहा है। विद्यार्थियों की मेरिट में 67 लड़कियां और 10 लड़के शामिल हैं। 90375 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, इनमें 78573 विद्यार्थी पास हुए व 957 फेल हुए। इसके अलावा 1409 विद्यार्थियों को कंपार्टमेंट आई हैं। मंडी की देवांगी ओर प्रियंका ने टाप किया है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने सुबह 11 बजे प्रेस कांफ्रेंस बुलाई व दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। करीब ढाई महीने के इंतजार के बाद आज परीक्षार्थियों को अपनी मेहनत के नतीजे देखने को मिले। परीक्षार्थी शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर रिजल्ट देख सकते हैं।

सीएम ने  प्रिंयका और दिवांगी को दी बधाई 

मंडी की प्रिंयका और दिवांगी ने मेरिट में पहला स्थान हासिल किया है।  दोनों ने 99 फीसदी अंक (693/700) हासिल किए हैं। प्रिंयका सरस्वती विद्या मंदिर तत्तापानी मंडी की छात्रा हैं। दिवांगी एंगलो संस्कृत मॉडल स्कूल मंडी की छात्रा हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का गृह जिला भी मंडी है। सीएम ने  प्रिंयका और दिवांगी को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।

 

यह भी पढ़े:-

‘आठ साल सेवा अभियान’ में मनोज रत्न टॉप 50 में चयनित

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री से की गुरुकुल व्यवस्था व गौ सदन संचालित करने की माँग: स्वामी राजेन्द्र गिरी राजयोगी

Spread the love THE NEWS WARRIOR 29 /06 /2022 गाय सिर्फ भारतीय नस्ल की हो ना कि हाईब्रीड  आगामी पीढ़ी को दिए जा सकें भारतीय संस्कृति एवं संस्कार  हिमाचल:-  जितने भी हमारे हिमाचल में मंदिर है शक्तिपीठ है धार्मिक आय के स्त्रोत है उन सभी क्षेत्रों में उनके धन से […]

You May Like