हिमाचल: आग से जंगलों में करोड़ों की वन संपदा जलकर राख, एक माह के भीतर 550 आग की घटनाएं

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:3 Minute, 20 Second

THE  NEWS WARRIOR
02 /05 /2022

हिमाचल के जंगलों में आग से करोड़ों की वन संपदा जल कर हो रही राख

एक माह में प्रदेश में 550 आग की घटनाएं आई सामने

वन्यजीव भी झुलस रहे हैं आग में

वन संपदा को तो नुकसान व पर्यावरण भी प्रदूषित हो  रहा 

हिमाचल:-

गर्मियों के मौसम में हिमाचल के जंगल आग से जुलस रहे हैं प्रदेश भर में जंगलों में आग की घटनाएं हर रोज सामने आ रही हैं। इस माह अब तक प्रदेश में 550 आग की घटनाएं सामने आ चुकी है जिसमें करोड़ों की वन संपदा जलकर राख हो रही है यही नही वन्यजीव भी इस आग में झुलस रहे हैं। हर साल वनों  में आग लगती है।

वन संपदा को तो नुकसान व पर्यावरण भी प्रदूषित हो  रहा

वन विभाग हर साल लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाने की बात तो करता है। लेकिन आग को रोकने के लिए कोई गंभीर प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। ज्यादातर मामलों में लोगों द्वारा ही आग  लगाई जाती है। जिससे वन संपदा को तो नुकसान तो होता ही है साथ में पर्यावरण भी प्रदूषित होता है।

राजधानी शिमला भी धुएं के आगोश में

राजधानी शिमला में भी बीते 30 दिनों से शहर के जंगलों में आग लग रही है तारा देवी संकट मोचन के बाद अब टूटी कंडी के जंगल आग से जल रहे हैं बीते दिन टूटीकंडी जंगलों में भयानक आग लग गई और  अग्निशमन के कर्मचारी आग को बुझाने में जुटे है। आग के चलते राजधानी शिमला भी धुएं के आगोश में आ गई है चारों तरफ दुआ दिखाई दे रहा है।

550  के करीब आग की घटना

वन विभाग के डीएफओ पब्लिसिटी विभाग अनीश कुमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में गर्मियों में आग की घटनाएं लगातार बढ़ रही है इस माह की बात करें तो अब तक  550  के करीब आग की घटना वन विभाग में रिपोर्ट हुई है।

 लोगों द्वारा खुद लगाई जाती है आग

प्रदेश में अलग-अलग हिस्सों से आग लगने की घटनाएं सामने आ रही है इनमें से अधिकतर आग लोगों द्वारा खुद लगाई जाती है जिससे वन संपदा को नुकसान हो रहा है साथ ही पर्यावरण भी प्रदूषित हो रहा है उन्होंने लोगों से अपील भी की थी। वनों में इस तरह से आग ना लगाएं साथ ही उन्होंने कहा कि चीड़ के जंगलों में ज्यादा आग फैलती है जिसे नियंत्रित करना मुश्किल हो जाता है ऐसे में लोगों को एहतियात बरतनी चाहिए।

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े :-

बद्दी: दो शातिरों ने एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकाले 51 हजार रुपये

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आर्मी में भर्ती का सुनहरा मौका, 10वीं व 12वीं पास बेरोजगार युवा कर सकते है, आवेदन

Spread the love THE  NEWS WARRIOR 02 /05 /2022 10वीं व 12वीं पास बेरोजगार युवाओं के लिए आर्मी में भर्ती का सुनहरा मौका विभिन्न पदों पर निकली है भर्तियां  पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 मई 2022 की गई है तय  जॉब अलर्ट : भारतीय सेना द्वारा ग्रुप-सी […]

You May Like